Monday, June 1, 2026
Homeराज्यगुजरात404 - Page not found - Dainik Bhaskar

404 – Page not found – Dainik Bhaskar




अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह जब विमान का मलबा हटाया जा रहा था, तो विमान के पिछले हिस्से से एक और शव बरामद हुआ। शव विमान की पिछली सीट में फंसा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह शव विमान में ड्यूटी पर तैनात किसी एयर होस्टेस का हो सकता है।
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के बाहर मृतकों के परिजन को शव सौंपने का काम जारी है। डीएनए रिपोर्ट अभी तक नहीं आने के कारण मृतकों के परिजन शवों के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सिविल अस्पताल के बाहर 192 एंबुलेंस और शव वाहन स्टैंडबाय पर रखे गए हैं और ड्राइवरों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अहमदाबाद सिविल अस्पताल में अब तक 230 लोगों के डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं। 270 का पोस्टमॉर्टम किया जा चुका है। शनिवार सुबह तक 8 शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। विमान हादसे में अस्पताल के हॉस्टल में रहने वाले 4 एमबीबीएस छात्रों की मौत की पुष्टि हुई है।
हादसे में मारे गए गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी के बेटे ऋषभ रूपाणी सुबह अहमदाबाद पहुंचे। वे गांधीनगर स्थित अपने घर पर पहुंचे हैं। 12 जून को दोपहर 1.38 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 हादसे का शिकार हुई थी। विमान ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के दो मिनिट बाद दोपहर1.40 बजे विमान मेघाणीनगर के रहवासी इलाके में एक अस्पताल के होस्टल की बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया था। हादसे में विमान में सवार 229 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी। एक यात्री जीवित बच गया था।मारे गए लोगों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल हैं। विमान जिस होस्टल पर गिरा वहां डॉक्टर्स रहते थे। हादसे में 6 डक्टर्स और इलाके में मौजूद लोगों की मौत हो गई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments