Saturday, November 21, 2026
Homeराज्यराजस्तानमां से बिछड़ी बालिका को पुलिस ने परिजनों से मिलाया: बारां...

मां से बिछड़ी बालिका को पुलिस ने परिजनों से मिलाया: बारां बस स्टैंड पर अकेली मिली 8-9 साल की बच्ची, 2 घंटे में परिवार का पता लगाया – Baran News




बारां में बस स्टैंड पर मां से बिछड़ी 8-9 साल की बालिका को महिला थाना पुलिस ने महज दो घंटे में तलाश कर परिजनों से मिला दिया। मां के साथ बस में सफर कर रही बालिका लघुशंका के लिए नीचे उतरी थी, इसी दौरान बस रवाना हो गई। मां बस में आगे निकल गई और बच्ची बस स्टैंड पर अकेली रह गई। पुलिसकर्मियों ने बच्ची को सुरक्षित थाने पहुंचाया और उसके बताए नाम के आधार पर परिजनों की तलाश शुरू की। जागरण में शामिल होने जा रहे थे मां-बेटी जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर को एक महिला अपनी बेटी के साथ मामा के घर जागरण में शामिल होने के लिए बस से जा रही थी। इसी दौरान बारां बस स्टैंड पर बालिका लघुशंका के लिए बस से नीचे उतरी। तभी बस रवाना हो गई। मां को बेटी के बस में छूटने का पता नहीं चला और वह बस के साथ आगे निकल गई। कुछ देर बाद बालिका अकेली रह गई। पुलिस ने खाना-पानी देकर पूछी परिवार की जानकारी बस स्टैंड पर अकेली घूम रही बालिका पर पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी। उन्होंने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और महिला थाने लेकर पहुंचे। यहां पुलिसकर्मियों ने उसे खाना-पानी दिया और प्यार से बातचीत कर उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाई। बच्ची ने जो नाम बताए, उनके आधार पर पुलिस टीम ने परिजनों की तलाश शुरू की। दो घंटे में तलाश कर परिजनों को सौंपा पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर संपर्क कर बालिका के मामा और अन्य परिजनों का पता लगाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद परिवार तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने परिजनों की पहचान और जानकारी की तस्दीक करने के बाद बालिका को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका इस पूरी कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी आशा सिंह, एएसआई उर्मिला त्यागी, हेड कांस्टेबल विक्रमादित्य सिंदे, खालिद पठान और कांस्टेबल कमलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments