Sunday, November 22, 2026
Homeटेक्नोलॉजी54990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro, हजारों रुपये की बंपर...

54990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro, हजारों रुपये की बंपर कटौती


iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। एप्पल का ये दोनों आईफोन पिछले साल लॉन्च हुए थे। iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च होने के बाद इन दोनों फोन को कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा लिया है। हालांकि, रिटेल स्टोर पर ये दोनों फोन अभी भी सेल के लिए उपलब्ध हैं। रिलायंस डिजिटल पर ये दोनों फोन करीब 78,000 रुपये तक सस्ते में खरीदे जा सकते हैं।

54,990 रुपये में iPhone 17 Pro

Reliance Digital की वेबसाइट के मुताबिक, iPhone 17 Pro का शुरुआती 256GB वाला वेरिएंट 54,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की खरीद पर करीब 80,000 रुपये बचाए जा सकते हैं।

रिलायंस डिजिटल पर iPhone 17 Pro पर 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर किया जा रहा है। इस तरह फोन की कीमत करीब 65,000 रुपये तक कम हो जाती है। साथ ही, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। कुल मिलाकर फोन की कीमत में 78,000 रुपये तक कम हो जाती है।

Image Source : RELIANCE DIGITALआईफोन 17 प्रो सीरीज पर ऑफर

iPhone 17 Pro Max को रिलायंस डिजिटल पर 69,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसे पिछले साल 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन की खरीद पर भी 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, 55,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। यही नहीं, फोन की खरीद पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।

iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के फीचर्स

एप्पल के पिछले साल लॉन्च हुए ये दोनों फ्लैगशिप आईफोन A19 Pro 3nm चिपसेट के साथ आते हैं। इन दोनों आईफोन में सुपर रेटिना XDR OLED पैनल दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ये दोनों फोन 48MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनमें 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने या डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें – OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई Honor की प्रीमियम स्मार्टवॉच, सिंगल चार्ज में 18 दिनों तक चलेगी बैटरी

(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर दावा नहीं करता है)





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments