Honor Watch 6 Pro ग्लोबली लॉन्च हो गई है। चीनी कंपनी की यह प्रीमियम स्मार्टवॉच सितंबर में घरेलू मार्केट में पेश की गई थी। इसे मेटल और पॉलीमर दोनों स्ट्रैप ऑप्शन में पेश किया गया है। चीनी कंपनी की इस स्मार्टवॉच में गोल डायल दी गई है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है। इसका सीधा मुकाबला Samsung और Apple के प्रीमियम स्मार्टवॉच से होगा।
Honor Watch 6 Pro की कीमत
ऑनर की यह स्मार्टवॉच EUR 379 (लगभग 38,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई है। इसमें Fluoroelastomer स्ट्रैप मिलती है। वहीं, इसके सिल्वर स्टील स्ट्रैव वाले वेरिएंट की कीमत EUR 429 (लगभग 43,000 रुपये) है। ऑनर ने चीन में इसे CNY 1600 (लगभग 22,000 रुपये) में लॉन्च किया था।
Honor की यह प्रीमियम स्मार्टवॉच 19 नवंबर से ही फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी इसके साथ 22mm का लेदर स्ट्रैप भी फ्री में ऑफर कर रही है। यह ऑफर 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगा। इस वॉच में कंपनी ने 32MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया है।
Honor Watch 6 Pro के फीचर्स
यह स्मार्टवॉच दो केस ऑप्शन- सिल्वर और ब्लैक में आती है। इसमें 46.3mm का डायल दिया गया है। यह वॉच 11.6mm मोटी है। यह स्मार्टवॉच IP68, IP69, IP69K के साथ-साथ 5ATM वाटर और डस्टप्रूफ फीचर से लैस है। पानी में डूबने पर भी यह खराब नहीं होगी। इसमें कंपनी ने क्राउन के साथ-साथ साइड बटन भी दिया है।
इसमें कंपनी ने 1.5 इंच का Tandem OLED डिस्प्ले पैनल यूज किया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5500 निट्स तक की है। इसमें ऑनर पोजीशनिंग सिस्मट, डुअल फ्रिक्वेंसी और तीन एंटिना वाला डिजाइन मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह 21 घंटे तक लगातार पोजीशनिंग ट्रैकिंग कर सकती है। इसमें 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं, जिनमें प्रोफेशन रनिंग कोच, आउटडोर ट्रेल रनिंग, प्रोफेशनल बैडमिंटन और फुटबॉल मोड शामिल हैं।
इस स्मार्टवॉच में कंपनी ने 500mAh की बैटरी दी है। ऑनर का दावा है कि इस स्मार्टवॉच को सिंगल चार्ज में 18 दिन तक यूज किया जा सकता है। यह अल्ट्रा लॉन्ग बैटरी मोट सपोर्ट के साथ आती है। वहीं, रेगुलर यूज में इसे 7 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह Android और iOS दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है। इसके साथ कंपनी ने कई हेल्थ फीचर्स भी दिए हैं।
यह भी पढ़ें – देसी कंपनी ने 10999 रुपये में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगी मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी

