शहर के करीब 50 इलाकों में रविवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी इन क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम करेगी। इसके चलते बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बर्रई, गांधी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, सेमरा, दामखेड़ा, न्यू सुभाष नगर, पंजाबी बाग, ऐशबाग, अमलतास कॉलोनी और अशोक नगर समेत कई बड़े इलाके इससे प्रभावित होंगे। ऐसे में रहवासी बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक: रीगल होम्स, बंगाल कॉलोनी, पूर्वांचल फेस-2, शिवलोक फेस-6, श्रीराम परिसर एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: बसंत नगर, प्रताप नगर, गांधी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, धोबी घाट, आकाशवाणी कॉलोनी, आहाता रुस्तम खां, ओल्ड पीएचक्यू, रुस्तम परिसर एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: सेमरा, खेजड़ा, भानपुर, कोलुआ, दामखेड़ा, खुशीपुरा, चंबल कॉलोनी, बिजली नगर कॉलोनी, गोविंद गार्डन कॉलोनी, न्यू सुभाष नगर, अर्जुन नगर, अशोक नगर, पंजाबी बाग, गुरुनानक पुरा, बाग फरहत अफजा, ऐशबाग, जनता क्वार्टर एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक: जाट एरिया, सत्यम नगर, मथाई नगर, नंदा नगर, छावनी रोड, फकीरपुरा, आजाद मार्केट, जुमेराती, गुर्जरपुरा एवं आसपास के इलाके। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक: वाल्मी, यशोदा विहार, श्रीकृष्णा फ्रेंड्स कॉलोनी, अमलतास फेस-3 एवं आसपास के इलाके। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक: बर्रई, कस्तूरी होम्स, फेलीसिटी एवं आसपास के इलाके।
Source link
प्रोफेसर कॉलोनी, बर्रई-सेमरा में कल बिजली कटौती: भोपाल के 50 इलाकों में असर; ऐशबाग-सुभाषनगर में भी सप्लाई नहीं – Bhopal News
RELATED ARTICLES

