Monday, November 23, 2026
Homeटेक्नोलॉजीAi+ Nova 2 Power 5G Review: बड़ी बैटरी वाला बजट फ्रेंडली फोन

Ai+ Nova 2 Power 5G Review: बड़ी बैटरी वाला बजट फ्रेंडली फोन


Ai+ Nova 2 Power 5G

  • Display
  • Processor
  • Front Camera
  • Rear Camera
  • Ram
  • Storage
  • Battery
  • Os
  • Resolution

  • Display6.75-inch HD+ LCD, 120Hz
  • ProcessorMediaTek Dimensity 7100
  • Front Camera13MP
  • Rear Camera48MP + 8MP
  • Ram8GB
  • Storage128GB
  • Battery7,000mAh, 33W wired
  • OsAndroid 16
  • ResolutionHD+

Ai+ ने Nova 2 सीरीज में इस साल कई बजट फ्रेंडली फोन पेश किए हैं। देसी ब्रांड ने इस सीरीज में 7000mAh बैटरी वाला दमदार फोन Ai+ Nova 2 Power 5G पिछले दिनों लॉन्च किया है। इस फोन को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, 15 नवंबर से कंपनी ने फोन की कीमत में इजाफा कर दिया है। यह फोन अब 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। यह फोन 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में आता है। हमने इसके टॉप 8GB वाले वेरिएंट को सेकेंडरी डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल किया है। हमें यह फोन कैसा लगा है, आइए जानते हैं…

डिजाइन और डिस्प्ले

Ai+ Nova 2 Power के डिजाइन की बात करें तो फोन देखने में आपको अच्छा लगेगा। इसमें कंपनी ने साफ-सुथरा डिजाइन का इस्तेमाल किया है। हाथ में उठाने पर यह फोन थोड़ा भारी लग सकता है क्योंकि कंपनी ने इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल में दिया गया कैमरा मॉड्यूल इस साल आने वाले Redmi Note 17, Vivo Y सीरीज के कई फोन जैसे हैं, जिनमें दो कैमरा वर्टिकली अलाइंड है। साथ ही, इनके एक LED फ्लैश और एक रिंग लाइट दी गई है, जो नोटिफिकेशन आने पर या चार्जिंग के दौरान जलती है।

Ai+ Nova 2 Power Review

Image Source : INDIA TVएआई प्लस नोवा 2 पावर रिव्यू

फोन के बैक पैनल के बीच में नीचे की तरफ Ai+ का ब्रांड लोगो मिलेगा। लेफ्ट साइड पैनल में कंपनी ने सिम कार्ड स्लॉट दिया है, जिसमें आप नैनो सिम कार्ड लगा सकते हैं। वहीं, नीचे की तरफ एक स्पीकर ग्रिल, USB Type C पोर्ट और माइक्रोफोन दिए हैं। वहीं, ऊपर की तरफ भी एक स्पीकर और एक माइक्रोफोन मिलेगा।

एआई प्लस के इस बजट फ्रेंडली फोन के डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी ने इसमें 6.75 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले पैनल दिया है, जिसमें सेंटर-अलाइंड पंच-होल डिजाइन दिया गया है। फोन के डिस्प्ले में HD+ रेजलूशन का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक की है।

इस फोन का डिजाइन ठीक-ठाक है, लेकिन बैक पैनल इतना चमकीला है कि इसमें आपको उंगलियों को निशान आसानी से पड़ जाते हैं। आपको फोन इस्तेमाल करने के लिए इसे कवर में ही रखना होगा नहीं तो आपको इसे दिनभर साफ करते रहना होगा। इसके डिस्प्ले क्वालिटी की बात करें तो LCD पैनल होने की वजह से इसकी स्क्रॉलिंग काफी स्मूद है। ऐप स्विच करने में भी आपको दिक्कत नहीं आएगी। गेमिंग का एक्सपीरियंस भी ठीक रहा है। बेसिक रेजलूशन वाले गेम्स आसानी से चलते हैं, डिस्प्ले फ्लिकर नहीं करता है।

Ai+ Nova 2 Power Review

Image Source : INDIA TVएआई प्लस नोवा 2 पावर रिव्यू

कैसी है परफॉर्मेंस?

Ai+ का यह एक पावरफुल फोन है, जिसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्म करता है। मीडियाटेक 7000 सीरीज वाले चिपसेट को खास तौर पर मिड बजट डिवाइस में यूज किया जाता है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आप 1TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। यह Android 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS दिया गया है, जिसमें आपको क्लिन स्टॉक एंड्रॉइड वाला एक्सपीरियंस मिलेगा।

यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस फोन के साथ 33W का अडेप्टर और Type C टू Type C केबल दिया है। यह डिवाइस IP65 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। हालांकि, इसे आप पानी में नहीं डूबा सकते हैं और न ही स्विमिंग के दौरान यूज कर सकते हैं।

Ai+ Nova 2 Power Review

Image Source : INDIA TVएआई प्लस नोवा 2 पावर रिव्यू

इस फोन के ओवरऑल परफॉर्मेंस की बात करें तो यह बजट फ्रेंडली डिवाइस डेली यूज के लिए अच्छा साबित होगा। इसमें आप मल्टीपल टैब और ऐप्स को एक साथ ओपन करेंगे तो भी यह हैंग नहीं होता है। बेसिंग गेम खेलते समय भी यह सही परफॉर्म करता है। इस फोन की बैटरी को 0 से फुल चार्ज करने में करीब 75 मिनट का समय लगता है। वहीं, बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद आप दो दिन तक आराम से यूज कर सकते हैं। हालांकि, हैवी यूज पर फोन की बैटरी 1 दिन का बैकअप देगी।

कैमरा एक्सपीरियंस

Ai+ के इस दमदार स्मार्टफोन में कंपनी ने तीन कैमरे दिए हैं। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का मेन Sony IMX582 सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा दिया गया है। फोन के रियर कैमरे से दिन के उजाले में ली गई तस्वीर ठीक आती है। हालांकि, कम रोशनी या लो-लाइट में ली गई तस्वीर पिक्सलेट होगी। वहीं, सेल्फी कैमरा से भी आप HD वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फ्रंट कैमरा से ली गई तस्वीर उतनी अच्छी नहीं है।

Ai+ Nova 2 Power Review

Image Source : INDIA TVएआई प्लस नोवा 2 पावर रिव्यू

कंपनी ने इस फोन के कैमरा ऐप में AI फीचर भी दिया है, जो ली गई तस्वीर को एआई की मदद से इफेक्टिव बना देता है। एआई ब्यूटीफिकेशन के जरिए पिक्चर की क्वालिटी बेहतर की जाती है।  हमें इस फोन का कैमरा बेसिक फोटोग्राफी के लिए ठीक लगा है। इससे आप अगर वीडियो कंटेंट बनाना चाहते हैं तो उसकी क्वालिटी एवरेज मिलेगी। इसलिए, इसे आप एक डेली यूज के बेसिक स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

हमारा फैसला

Ai+ Nova 2 Power में सबसे बेहतर जो चीज है वो इसकी बैटरी है, जिसे आप लंबे समय तक यूज कर सकते हैं। अगर, आप एक ऐसा फोन चाहते हैं, जिसकी बैटरी लंबी चले और आप उसमें अपने बेसिक काम कर सकें तो यह कम प्राइस में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। फोन की परफॉर्मेंस भी ठीक है, लेकिन इसका कैमरा आपको पसंद नहीं आएगा। इस प्राइस रेंज में आने वाले अन्य ब्रांड के फोन में इससे बेहतर कैमरा मिलता है। फोन थोड़ा भारी है, जिसकी वजह से सिंगल हैंड यूज करने में आपको दिक्कत आ सकती है। साथ ही, इसका साइज भी कॉम्पैक्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें – POCO X8 Power: लंबी बैटरी के साथ स्मार्ट परफॉर्मर, डिजाइन भी बेहतर





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments