Saturday, November 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानराजस्थान में सुबह-शाम तेज सर्दी, फतेहपुर में पारा 4°C: दिन का...

राजस्थान में सुबह-शाम तेज सर्दी, फतेहपुर में पारा 4°C: दिन का पारा चढ़ा, बाड़मेर समेत 7 शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार – Jaipur News


राजस्थान में शीतलहर का असर शुक्रवार को कमजोर पड़ गया। दिन में तेज धूप रहने और हवा कमजोर होने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। बाड़मेर, जैसलमेर समेत 7 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। हालांकि सुबह-शाम तेज सर्दी बरकरार है।

.

सूरज ढलने के साथ ही प्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट का दौर जारी है। फतेहपुर, सीकर, टोंक, अलवर समेत 10 से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह आसमान साफ रहेगा।

पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो राज्य में आसमान साफ रहा। तेज धूप रही। बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, सीकर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा समेत अन्य शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिससे इन शहरों में दिन में सर्दी से राहत रही।

शुक्रवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में 31.4, चित्तौड़गढ़ में 31.2, जोधपुर में 31, चूरू में 30.2, पिलानी (झुंझुनूं) में 30.7 और जैसलमेर में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पूर्वी हवा के चलने से उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा कमजोर हो गई, जिसके कारण दिन में तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि रात में अब भी हल्की सर्द हवा का असर रहेगा और सर्दी तेज रहेगी।

फतेहपुर में पारा 4 डिग्री दर्ज

शुक्रवार को राजस्थान में सबसे ठंडा इलाका फतेहपुर (सीकर) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में 5, नागौर में 6.4, टोंक में 7.6, अलवर में 8.5, चूरू में 8, पिलानी में 8.2 और भीलवाड़ा में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन सभी शहरों में रात में सर्द हवा चलने से हल्की गलनभरी सर्दी रही।

अब आगे क्या?

राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा। इस दौरान कुछ शहरों के न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। दिन में अच्छी धूप रहने से लोगों को सर्दी से राहत ​रहेगी।

राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल

जयपुर में शुक्रवार को दिनभर आसमान साफ रहा। तेज धूप से लोगों को सर्दी और ठंडी हवा से राहत रही। जयपुर में अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम होने के साथ ही जयपुर में हल्की सर्द हवा चलने से ठंडक तेज होने लगती है, जबकि सुबह सूरज निकलने के साथ ही सर्दी का असर तेजी से कम होने लगता है।

जयपुर में दिनभर आसमान साफ रहा। तेज धूप से लोगों को सर्दी से राहत रही।

जयपुर में दिनभर आसमान साफ रहा। तेज धूप से लोगों को सर्दी से राहत रही।

अजमेर में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। शहर का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह आर्द्रता 66% और शाम को 43% रही। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात में सर्दी का असर बना हुआ है।

अजमेर में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात में सर्दी का असर बना हुआ है।

अजमेर में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात में सर्दी का असर बना हुआ है।

अलवर में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह से ही हल्की हवा चलने के कारण दोपहर में भी सर्दी का एहसास बना रहा। दिन में धूप खिलने के बावजूद हवा के चलते मौसम में ठंडक महसूस हुई। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम 8.5 डिग्री रहा। सुबह और शाम के समय ठंडी हवा का असर अधिक महसूस हो रहा है। मौसम में बदलाव के साथ ही अब लोगों को धीरे-धीरे सर्दी सताने लगी है।

अलवर में हल्की हवा चलने के कारण दोपहर में भी सर्दी का एहसास बना है।

अलवर में हल्की हवा चलने के कारण दोपहर में भी सर्दी का एहसास बना है।

जोधपुर में सर्दी के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.1 और न्यूनतम 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद शहर में एक बार फिर से सर्दी का असर तेज हो जाएगा। रविवार से रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक जा सकता है।

जोधपुर में सर्दी के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। रात में सर्दी तेज हो गई है।

जोधपुर में सर्दी के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। रात में सर्दी तेज हो गई है।

कोटा में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। शुक्रवार को शहर का तापमान 28 डिग्री रहा जबकि एक दिन पहले गुरुवार को 27.8 डिग्री था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हल्की हवा चलने से सर्दी का असर नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में आने वाने दिनों में और कमी आएगी।

कोटा में धूप निकलने से तापमान बढ़ा है, जिससे सर्दी कम हुई है।

कोटा में धूप निकलने से तापमान बढ़ा है, जिससे सर्दी कम हुई है।

उदयपुर में दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई। वहीं, रात के तापमान में 1.5 बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह ठंडी हवा ने ठिठुरन भरा एहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 28.2 और रात का 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उदयपुर में हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है।

उदयपुर में हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है।

सीकर में शुक्रवार को दिनभर मौसम सामान्य रहा। सुबह तेज ठंड रही और इसके बाद दिनभर धूप खिली। सीकर में पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी है। सीकर के फतेहपुर मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 3 दिन में सीकर के मौसम में विशेष बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

सीकर में सुबह तेज सर्दी रही और इसके बाद दिनभर धूप खिली।

सीकर में सुबह तेज सर्दी रही और इसके बाद दिनभर धूप खिली।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments