Saturday, November 28, 2026
Homeबिज़नेस3.83 हुआ फिटमेंट फैक्‍टर तो लेवल-3 से 6 वालों की कितनी बढ़ेगी...

3.83 हुआ फिटमेंट फैक्‍टर तो लेवल-3 से 6 वालों की कितनी बढ़ेगी सैलरी?


Last Updated:

8th Pay Commission Salary Hike : फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा मल्‍टीप्‍लायर यानी गुणक (Multiplier) है, जिसके जरिए कर्मचारियों की पुरानी बेसिक सैलरी को गुणा करके नया वेतन तय किया जाता है. सातवें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर दिया गया था. अब बहुत से कर्मचारी संगठनों ने आठवें वेतन आयोग से 3.83 का फिटमेंट फैक्‍टर मांगा है. अगर आयोग यह मांग मान लेती है तो कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्‍त बढ़ोतरी होगी.

Zoom

आठवें वेत आयोग के गठन को एक साल से ज्‍यादा का समय हो चुका है.

नई दिल्‍ली. केंद्र सरकार के हर कर्मचारी की निगाह अब 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) पर टिकी हुई है. कर्मचारियों के वेतन और भत्‍तों में संशोधन के लिए बने आयोग के गठन को एक साल से ज्‍यादा का समय बीत चुका है. कर्मचारी संगठन और पेंशनर्स एसोसिएशंस अपनी मांगे आयोग के सामने रख चुकी हैं. वेतन में होने वाली बढ़ोतरी का दारोमदार फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर होता है. बहुत से कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों ने इस बार 3.83 का फिटमेंट फैक्टर मांगा है. अगर आठवां वेतन आयोग 3.83 के फिटमेंट फैक्टर की यह मांग मान लेता है तो पे मैट्रिक्स लेवल-3 से लेवल-6 के बीच आने वाले कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितना बड़ा उछाल आएगा? आइए जानते हैं.

फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा मल्‍टीप्‍लायर यानी गुणक (Multiplier) है, जिसके जरिए कर्मचारियों की पुरानी बेसिक सैलरी को गुणा करके नया वेतन तय किया जाता है. इसका सीधा सा फॉर्मूला है- मौजूदा बेसिक सैलरी × फिटमेंट फैक्टर = नई बेसिक सैलरी. छठे वेतन आयोग में 1.86 और सातवें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था. ब 8वें वेतन आयोग के लिए ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन (AIFPA) ने 3.83 का फिटमेंट फैक्‍टर मांगा है.

लेवल-3 से लेवल-6 वालों की सैलरी में कितना होगा इजाफा?

यदि 8वें वेतन आयोग में 3.83 के फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी मिल जाती है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. लेवल 1 पे-मैट्रिक्‍स ₹18,000 की बेसिक सैलरी ₹50,940 की बढ़ोतरी के साथ ₹68,940 हो सकती है. 3 के कर्मचारियों की मौजूदा ₹21,700 की बेसिक सैलरी ₹61,411 के इजाफे के साथ ₹83,111 और लेवल 4 पर ₹25,500 का मूल वेतन ₹72,165 बढ़कर ₹97,665 होने का अनुमान है. लेवल 5 पे मैट्रिक्‍स वाले कर्मचारियों की ₹29,200 की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹82,636 की बढ़त के साथ ₹1,11,836 और लेवल 6 पर ₹35,400 का मूल वेतन ₹1,00,182 बढ़कर ₹1,35,582 तक जा सकता है.

यह कैलकुलेशन बेसिक सैलरी को दर्शाती है. जब इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता (TA) जैसे अन्य भत्ते जुड़ेंगे, तो कर्मचारियों के हाथ में आने वाली कुल मासिक सैलरी इससे कहीं अधिक होगी.

About the Author

authorimg

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments