Saturday, November 28, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली भाजपा की नई कोर कमेटी गठित: सीएम रेखा गुप्ता समेत...

दिल्ली भाजपा की नई कोर कमेटी गठित: सीएम रेखा गुप्ता समेत 11 नेता शामिल; 2029 लोकसभा और 2030 विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करेगी कमेटी – New Delhi News



भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश की नई कोर कमेटी गठित कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर जारी अधिसूचना के मुताबिक, कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 11 नेताओं को शामिल किया गया है।

.

कमेटी में प्रदेश महामंत्री पवन राणा, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश (जेपी), विधायक मतीन उपाध्याय, विधायक अरविंदर सिंह लवली और दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा व आशीष सूद भी शामिल हैं।

नई कोर कमेटी दिल्ली में भाजपा की राजनीतिक प्राथमिकताएं तय करने, विपक्ष के मुद्दों का जवाब तैयार करने और चुनावी रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, मंत्रियों, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के बीच समन्वय स्थापित करेगी। सरकार की योजनाओं और पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी कमेटी में चर्चा होगी।

कमेटी दिल्ली से जुड़े बड़े राजनीतिक और संगठनात्मक फैसलों पर विचार-विमर्श कर पार्टी नेतृत्व को सुझाव देगी। इसके अलावा 2029 के लोकसभा चुनाव और 2030 के विधानसभा व नगर निगम चुनावों की तैयारियों, उम्मीदवारों के चयन और चुनाव प्रबंधन की रणनीति पर भी चर्चा करेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments