Last Updated:
Amarnath Vegetable Benefits: सर्दियों में बाजार में कई तरह के हरे साग मिलने लगते हैं. ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. हालांकि ज्यादातर लोग पालक, मैथी खरीदते हैं, लेकिन इनसे भी ज्यादा पौष्टिक साग है चौलाई, जिसे कई जगह चोलाई के नाम से भी जाना जाता है. यहां जानिए इसे खाने से क्या-क्या फायदा मिलता है.
चौलाई में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे सर्दियों की डाइट में शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके सेवन से पाचन बेहतर रखने, हड्डियों को मजबूती देने और शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं, चौलाई में मौजूद पोषक तत्व खून की कमी और कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याओं से बचाव में भी सहायक हो सकते हैं. आइए जानते हैं चौलाई खाने के 5 बड़े फायदे.
हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार- चौलाई में कैल्शियम और दूसरे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. नियमित रूप से संतुलित डाइट में इसे शामिल करने से हड्डियों को जरूरी पोषण मिल सकता है. खासकर सर्दियों में हरी सब्जियों के साथ चौलाई खाना सेहत के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है.
पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त- चौलाई में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और कब्ज की परेशानी कम करने में मदद कर सकता है. फाइबर मल को नरम बनाने और आंतों की गतिविधियों को सही रखने में सहायक होता है. इससे पेट साफ रहने में मदद मिलती है. इसलिए जिन लोगों को अक्सर कब्ज या पेट से जुड़ी परेशानी रहती है, वे अपनी डाइट में चौलाई शामिल कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
खून की कमी दूर करने में मददगार- चौलाई में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी होता है. हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं का वह हिस्सा है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है. आयरन की कमी से एनीमिया की समस्या हो सकती है. ऐसे में आयरन से भरपूर चौलाई खाना शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद कर सकता है.
ब्लड शुगर को संतुलित रखने में सहायक- चौलाई में मौजूद फाइबर भोजन से मिलने वाले ग्लूकोज के अवशोषण की गति को धीमा करने में मदद कर सकता है. इससे ब्लड शुगर में अचानक बढ़ोतरी को नियंत्रित रखने में सहायता मिल सकती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं.
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- चौलाई में विटामिन A, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये त्वचा और बालों की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ रखने और बालों को जरूरी पोषण देने में सहायक हो सकते हैं. संतुलित डाइट के हिस्से के रूप में चौलाई खाने से त्वचा और बालों की सेहत को फायदा मिल सकता है.

