गयाजी में रविवार को एटीएस ने एक युवक को पकड़ा है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार युवक का कनेक्शन पाकिस्तानी आतंकी अबू बकर के संपर्क में है। इसी इनपुट के आधार पर एटीएस ने उसे हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
.
हालांकि किसी अधिकरी ने इस मामले में खुलकर नहीं बोला है।
एटीएस की टीम अलीगंज मोहल्ले पहुंची थी। जहां से टीम निषाद कुरैशी को अपने साथ लेकर चली गई। युवक पढ़ाई करता है, लेकिन वह कब और कैसे पाकिस्तान में बैठे आतंकी के संपर्क में आया। इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मामला चंदौती थाना क्षेत्र का है।
युवक का घर।
एटीएस के कार्रवाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं- एसएसपी
एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मुझे सिर्फ इतनी जानकारी है कि एटीएस की टीम निषाद खुर्शीद को अपने साथ ले गई है। इसके अलावा एटीएस की ओर से जिला पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
एटीएस से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही मीडिया को पूरे मामले में ब्रीफ किया जाएगा। फिलहाल जिला पुलिस अपने स्तर से युवक के खिलाफ किसी कार्रवाई या आरोप की पुष्टि नहीं कर रही है।
मोहल्ले के लोग भी बोलने से बच रहे
निषाद खुर्शीद के परिवार और उसके रहन-सहन को लेकर भी मोहल्ले के लोग खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। आसपास के कुछ युवकों का कहना है कि परिवार का मोहल्ले के लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं था।
परिवार चुनिंदा लोगों से ही बातचीत करता था। यही वजह है कि युवक और उसके परिवार के बारे में आसपास के लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है।
हालांकि, एटीएस की कार्रवाई के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

