Wednesday, September 16, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपार्षदों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात: लखनऊ नगर...

पार्षदों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात: लखनऊ नगर निगम में हो रहे विकास कार्य के बारे में बताया, अपनी समस्याएं भी बताई – Lucknow News


रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से पार्षदों ने नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की है। पार्षद प्रतिनिधि संतोष राय,पार्षद अमित चौधरी और सत्येंद्र सिंह ने रक्षा मंत्री से मिलकर नगर निगम के विकास कार्यों और विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।

.

पार्षदों में बताई अपनी बात

बैठक में लखनऊ नगर निगम के तहत चल रही परियोजनाओं, विशेष रूप से सड़क निर्माण, नालियों की सफाई, इंटरलॉकिंग, और जलभराव की समस्या सहित समाधान के बारे में बताया। इस मौके पर नए काम नहीं शुरू होने की जानकारी भी पार्षदों में दी। पार्षद अमित चौधरी और पार्षद प्रतिनिधि संतोष राय ने बताया कि अपने वार्ड में कराए गए कामों के बारे में भी जानकारी दी। उनका कहना है कि मौके पर रक्षा मंत्री ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना और जरूरी निर्देश भी दिए। वहीं, पार्षद राजीव वाजपेई ने भी रक्षा मंत्री से मुलाकात की थी।

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मिलते पार्षद अमित चौधरी और पार्षद प्रतिनिधि संतोष राय।

कार्यकारिणी के पहले पार्षद लगा रहे जोर

लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी के 6 पार्षद 1 जून से रिटायर्ड हो गए थे। इसके बाद से नई कार्यकारिणी के लिए भाजपा के पार्षद जोर लगा रहे। पांच पार्षद बीजेपी से और एक पार्षद सपा से कार्यकारिणी में चुने जाएंगे। इसी बीच पार्षद अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे। मेयर से लेकर भाजपा महानगर संगठन के नेता इसमें सक्रिय हैं। पार्षदों की मुलाकात को कार्यकारिणी में दावेदारी से जोड़कर भी देखा जा रहा। हालांकि, पार्षद इस बात से इनकार कर रहे। 26 जून को मेयर ने विशेष सदन भी बुलाया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments