Thursday, October 22, 2026
Homeराज्यबिहारबेतिया शुगर मिल की रोलर पूजन के साथ शुरुआत: यूनिट इंचार्ज...

बेतिया शुगर मिल की रोलर पूजन के साथ शुरुआत: यूनिट इंचार्ज ने की पूजा-अर्चना, नॉन स्टॉप पेराई की तैयारी – Bettiah (West Champaran) News



बेतिया के मझौलिया स्थित शुगर इंडस्ट्रीज में सोमवार को नए गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मिल हाउस परिसर में रोलर पूजन का आयोजन किया गया। यूनिट इंचार्ज डॉ. जे. पी. त्रिपाठी और जीएम इंजीनियरिंग संतोष कुमार ने पूजा-अर्चना की। इस

.

बता दें कि मिल में नॉन स्टॉप पेराई की योजना बनाई गई है। इसके लिए सीजनल कर्मचारियों को कार्य पर बुला लिया गया है। मशीनों की शुद्धि और सुचारु संचालन के लिए विशेष पूजा की गई। पूजन के बाद मिल में रिपेयरिंग और मेंटेनेंस का कार्य शुरू कर दिया गया है।

कार्यक्रम में जीएम कमर्शियल यू. एन. राय, एजीएम रमाकांत मिश्रा, मैनेजर के. के. ठाकुर, अभियंता सुभाष चंद्र सिंह, शिवजी यादव, सिविल मैनेजर विजय कुमार पांडेय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रबंधन ने आने वाले पेराई सत्र को सफल बनाने का संकल्प लिया है। इस पहल से मिल कर्मियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। किसानों को भरोसा मिला है कि उनका गन्ना समय पर पेराई के लिए लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments