Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनाली जाम और फुटपाथ क्षतिग्रस्त करने पर 50 हजार जुर्माना: अशोक...

नाली जाम और फुटपाथ क्षतिग्रस्त करने पर 50 हजार जुर्माना: अशोक नगर में हुई कार्रवाई, जुर्माना न जमा करने पर हाउस टैक्स में जोड़ा जाएगा – Kanpur News



बरसात से पहले नगर निगम अपनी नालियों को साफ करने में जुटा है। कई नालियों पर कब्जे और अवरुद्ध करने से सफाई में समस्या आ रही है। नगर निगम ने अशोक नगर में सरिया डालकर नाली का मार्ग रोकने और फुटपाथ को क्षतिग्रस्त करने पर जुर्माने की कार्रवाई की है।

.

नगर निगम अधिशाषी अभियन्ता जोन 4 ने बताया कि जोन भ्रमण के दौरान पाया गया कि अशोक नगर के 111/329 में सतीश चंद्र तिवारी द्वारा सरिया डालकर नाली का मार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया। जिससे जल निकासी बाधित हो रही है।

रेन वाटर पाइप का पानी नाली के स्थान पर सीधा ऊपर से गिरने के कारण फुटपाथ भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे नगर निगम की सम्पत्ति को क्षति पहुंची है। जिससे यातायात में असुविधा के साथ ही दुर्घटना होने की सम्भावना बनी हुई है। अधिशाषी अभियन्ता ने ऐसा करने पर नोटिस देते हुये मकान मालिक पर 50,000 का अर्थदण्ड लगाया। इसके साथ ही कहा कि यह धनराशि अगर समय से नहीं जमा की गई तो गृहकर में जोड़ दी जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments