Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यबिहारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 24 जून को जमुई दौरा: पूर्व केंद्रीय...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 24 जून को जमुई दौरा: पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर नयागांव में कार्यक्रम, DM-SP ने किया स्थल निरीक्षण – Jamui News


जमुई के गिद्धौर प्रखंड स्थित नयागांव में 24 जून को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने की संभावना है।

.

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए जमुई के DM नवीन और SP विश्वजीत दयाल ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान जमुई विधायक और दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह भी मौजूद रही।

जमुई में कार्यक्रम को लेकर स्थल का दौरा करते DM, SP और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह।

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

जमुई डीएम ने कहा कि VVIP मूवमेंट को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में निगरानी कर रही हैं। हर वर्ष इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम लोग, समर्थक और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल होते हैं। कई मंत्री, सांसद और विधायक भी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments