Saturday, June 21, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशमऊगंज पुलिस ने ट्रक से पकड़ी 300 बकरियां: दो गिरफ्तार, वाहन...

मऊगंज पुलिस ने ट्रक से पकड़ी 300 बकरियां: दो गिरफ्तार, वाहन जब्त, बिना दस्तावेज जबलपुर ले जा रहे थे – Mauganj News



हनुमना तहसील के दादर पश्चिम गांव में पुलिस ने अवैध पशु परिवहन का पर्दाफाश किया है। मऊगंज पुलिस ने 300 बकरियों से भरे एक ट्रक (MH40BL4142) को जब्त किया।

.

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुष्पेंद्र सिंह गिजवार थाना मझौली का और धर्मेंद्र सिंह मटा मझौली का निवासी है। ट्रक जबलपुर की ओर जा रहा था।

जांच में पाया गया कि आरोपियों के पास बकरियों के परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1)घ और पासपोर्ट नियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया है।

जब्त की गई सभी बकरियों को उमरी ग्राम पंचायत स्थित गौशाला में रखा गया है। पंचायत बकरियों की देखभाल और खान-पान की व्यवस्था कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि अवैध पशु परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments