बेगूसराय में NH-28 पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा लाया गया। जहां से 3 लोगों को डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना सूरो मुरल
.
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़।
गंगा स्नान करने जा रहे थे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, ‘दलसिंहसराय से पैसेंजर को लेकर बस बेगूसराय आ रही थी। करीब 30 लोग सवार थे। फतेहा रेल ओवरब्रिज से आगे बढ़ते ही लाइन होटल के पास गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। यात्रियों को बस से बाहर निकाला। तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सभी को CHC में एडमिट कराया गया। ज्यादातर लोग गंगा स्नान करने के लिए झमटिया घाट जा रहे थे।’

घायलों को अस्पताल लाया गया।
घायलों में 7 महिलाएं शामिल
घायलों में रीता देवी (35), अभिषेक कुमार (12), मनोज कुमार पासवान (42), गोविंद मिश्रा (35), कंचन कुमारी (27), मो. सोहेल (42), जीवछ देवी (65), अंकिता (12), संतोष महतो (42), कोमल कुमारी (22), महेश्वर पासवान (55), रूपेश कुमार (10), प्रमिला देवी (70), रानी देवी (35), आरएन सिंह (85) और मंजू देवी (45) शामिल है।