Sunday, June 22, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआगरा में मीटर लगाने गई टोरेंट की टीम से तकरार: महिलाओं...

आगरा में मीटर लगाने गई टोरेंट की टीम से तकरार: महिलाओं ने पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की, गांव में पुलिस-पीएसी तैनात – Agra News



आगरा के थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के गांव मदरा में टोरेंट पावर द्वारा ग्रुप मीटर लगवाने का ग्रामीणों ने विरोध किया। बड़ी संख्या में महिलाएं निकल आईं। हंगामे की सूचना पर पुलिस और पीएसी भी पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों की तकरार भी हुई। महिलाओं और पुलिस

.

बमरौली कटारा क्षेत्र का गांव मदरा है। यहां पर टोरेंट द्वारा पुराने मीटर बदलकर नए मीटर लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि टोरेंट ग्रुप मीटर लगा रही है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। चार दिन पहले भी टोरेंट पावर के अधिकारी मीटर लगाने आए थे, उस समय भी ग्रामीणों ने मीटर नहीं लगने दिए थे। तब भी पुलिस आई थी।

इसमें तय हुआ था कि थाने पर ग्रामीण और टोरेंट के अधिकारियों के बीच में वार्ता कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। मगर, अधिकारियों संग मीटिंग नहीं हो सकी। इसके बाद शनिवार सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में टोरेंट के कर्मचारी और पुलिस गांव में पहुंची गई। उन्होंने मीटर लगाने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीणों ने विरोध किया। पूरे गांव के लोग एकजुट हो गए। महिलाएं भी सामने आ गईं। काफी देर तक हंगामा हुआ। हंगामा बढ़ता देख पीएसी भी बुला ली गई।

टोरेंट के कर्मचारियों ने मीटर लगाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने रोक दिया। इसको लेकर महिलाओं की लेडिज पुलिस के साथ तकरार भी हुई्। उनके बीच धक्का मुक्की भी हुई। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने अभद्रता की और लाठी चार्ज किया। इसमें कई ग्रामीणों को चोट आई है। गांव में तनाव पूर्ण माहौल है। फोर्स और पीएसी तैनात है।

ग्रामीणों का कहना है कि वो किसी भी कीमत पर मीटर नहीं बदलने देंगे। नए मीटर लगाने के नाम पर टोरेंट पावर ग्रामीणों का शोषण करने की तैयारी कर रही है। इन मीटर के माध्यम से कभी भी कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद फिर कनेक्शन जुड़वाने के लिए टोरेंट को 600 रुपए का भुगतान करना होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments