Monday, April 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनकली नोट दिलाने का झांसा देकर ठगी: टेंपो चालक समेत तीन...

नकली नोट दिलाने का झांसा देकर ठगी: टेंपो चालक समेत तीन लोगों से 8.5 लाख रुपये ऐंठे, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट – Pilibhit News


पीलीभीतकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के शिवनगर निवासी राजवीर सिंह ने सुनगढी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजवीर टेंपो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। दिसंबर 2022 में टेंपो अड्डे पर उसकी मुलाकात रिंकू और लालू नाम के युवकों से हुई। दोनों ने रुपये दोगुना करने का लालच दिया। जनवरी 2023 में राजवीर ने अपना टेंपो बेचकर और परिचितों से मिलाकर तीन लाख रुपये जुटाए।

आरोपियों ने नकली नोट देने का वादा किया, जो देखने में असली जैसे लगेंगे। शारदा अस्पताल के पीछे पहले से गुड्डू सैनी और भोला सैनी (खटीमा के नौसर गांव निवासी) मौजूद थे। आरोपियों ने राजवीर से तीन लाख, माखनलाल से तीन लाख और परमेश्वरी से ढाई लाख रुपये ले लिए।

इसके बाद आरोपी एक मकान में चले गए और पुलिस के आने का बहाना बनाकर पीड़ितों को भगा दिया। जब पीड़ितों ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने धमकी दी। बाद में पता चला कि आरोपी पहले भी इसी तरह की ठगी कर चुके हैं। सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष पवन पांडे के अनुसार शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments