Monday, June 23, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशएक्सप्रेसवे पर मक्का सुखा रहे किसान, VIDEO: बारिश से भीग गई...

एक्सप्रेसवे पर मक्का सुखा रहे किसान, VIDEO: बारिश से भीग गई फसल, सड़क पर फैलाया अनाज, वाहनों को निकलने में दिक्कत – Unnao News


जितेन्द्र मिश्रा | उन्नाव2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

किसान सड़कों पर मक्का सुखा रहे हैं।

उन्नाव में सड़कों का इस्तेमाल वाहन संचालन के बजाय खेतों की उपज सुखाने के लिए हो रहा है। मामला बांगरमऊ से होकर गुजरने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन का है। इस सर्विस लेन पर इन दिनों किसान अपनी मक्का की फसल सुखाते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण किसानों की मक्का की फसल खेतों में भीग गई थी। लगातार बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया और फसल को खेतों में सुखाना संभव नहीं रह गया। ऐसे में किसान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर मक्का फैला कर उसे सुखा रहे हैं।

किसान सड़कों पर मक्का सुखा रहे हैं।

किसान सड़कों पर मक्का सुखा रहे हैं।

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा कोतवाली बांगरमऊ के रघुरामपुर से लेकर थाना बेहटा मुजावर तक सर्विस रोड पर मक्का की बोरियों के ढेर और सड़क पर फैला मक्का आसानी से देखा जा सकता है। इस स्थिति के कारण राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। सर्विस लेन पर मक्का फैले होने से वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। सबसे बड़ा खतरा यह है कि कभी भी कोई बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।

किसानों ने बताई अपनी पीड़ा अचानक मक्का पर वाहन फिसल सकते हैं, जिससे जानमाल का नुकसान हो सकता है। किसानों से बात करने पर उनकी पीड़ा भी झलकती है। रघुरामपुर गांव के किसान रानू गुप्ता ने बताया, “कर्ज लेकर मक्का बोया था। बारिश ने आधी फसल पहले ही बर्बाद कर दी है। अब बचे हुए मक्के को अगर नहीं सुखाया तो पूरी मेहनत बेकार हो जाएगी। हमारे पास कोई और जगह नहीं है इसलिए हम मजबूरी में सड़क पर सुखा रहे हैं। हम सरकार से अपील करते हैं कि कुछ दिन की मोहलत दे दे ताकि हम मक्का सुखा सकें।”



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments