Monday, July 7, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसांप के डसने से महिला की मौत: डसने के बाद काफी...

सांप के डसने से महिला की मौत: डसने के बाद काफी देर तक वहीं बैठा रहा सांप, दो बच्चों के साथ सो रही थी महिला – Hathras News


हाथरसकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सांप के डसने से महिला की मौत हो गई।

हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को सांप ने डस लिया। महिला अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। सांप के डसने पर उठी और बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

गांव अगराना निवासी सूरज कुमार की पत्नी कस्तूरी देवी (25) को रात में सांप ने डंस लिया। कस्तूरी अपने मायके बरला गांव में थी। कस्तूरी अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान एक सांप वहां आया। सांप ने कस्तूरी को डस लिया और काफी देर तक वहीं बैठा रहा। डसने के बाद कस्तूरी की चीख निकली और वह बेहोश हो गई। जब अन्य लोगों की नजर सांप पर पड़ी, तब वह वहां से चला गया।

परिजनों में मचा कोहराम… परिवार के लोग तुरंत कस्तूरी को उपचार के लिए अलीगढ़ के एक अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्तूरी के पति सूरज कुमार गांव में फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। कस्तूरी ने अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments