Monday, July 7, 2025
Homeविदेशबिलावल पर भड़का आतंकी हाफिज सईद का बेटा: कहा- उन्होंने पाकिस्तान...

बिलावल पर भड़का आतंकी हाफिज सईद का बेटा: कहा- उन्होंने पाकिस्तान की बेइज्जती कराई; बिलावल बोले थे- सईद को भारत प्रत्यर्पित करने को तैयार


इस्लामाबाद40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तलहा सईद को अगस्त 2012 में अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने ग्लोबल आतंकवादी घोषित किया था।

हाफिज सईद के बेटे तलहा सईद ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पर पाकिस्तान को ग्लोबल लेवल पर बेइज्जत करने का आरोप लगाया।

दरअसल, बिलावल ने दो दिन पहले कहा था कि पाकिस्तान हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत को सौंपने के लिए तैयार है, बशर्ते भारत इस प्रोसेस में सहयोग करे।

तलहा ने कहा कि बिलावल का यह बयान पाकिस्तान की पॉलिसी, राष्ट्रीय हित और संप्रभुता के खिलाफ है। उन्होंने कहा- क्या कोई नेता अपने नागरिकों को दुश्मन देश को सौंपने की बात कर सकता है?

तलहा जो खुद एक ग्लोबल आतंकी है उसने अपने पिता का बचाव करते हुए कहा- हाफिज सईद का कोई भी काम पाकिस्तान के खिलाफ नहीं है। बिलावल का बयान पाकिस्तान की इमेज को ग्लोबल लेवल पर बदनाम करने वाला है।

हाफिज सईद 33 साल की सजा काट रहा है

पाकिस्तान की नेशनल काउंटर टेररिज्म अथॉरिटी (Nacta) के मुताबिक, पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद दोनों को बैन कर रखा है। हाफिज सईद को लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य चेहरा माना जाता है। वह 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है।

हाफिज सईद 2019 से लाहौर की कोट लखपत जेल में टेरर फंडिंग के लिए 33 साल की सजा काट रहा है, जबकि ग्लोबल आतंकवादी मसूद अजहर पर भी प्रतिबंधित लगाया गया है।

हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने के बारे में पूछे जाने पर बिलावल ने दावा किया था कि हाफिज सईद जेल में है, जबकि मसूद अजहर के बारे में कोई जानकारी नहीं है शायद वह अफगानिस्तान में है।

अल जजीरा को दिए एक इंटरव्यू में बिलावल ने कहा- अगर भारत यह जानकारी दे कि अजहर पाकिस्तान में हैं, तो पाकिस्तान को उसे गिरफ्तार करने में खुशी होगी।

मसूद अजहर भारत में 2001 के संसद हमले, 26/11 मुंबई हमले, 2016 के पठानकोट हमले और 2019 के पुलवामा हमले जैसे आतंकी हमलों में शामिल रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने उसे 2019 में ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया था।

हाफिज सईद 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है।

हाफिज सईद 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है।

ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया था अजहर का परिवार

बिलावल का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब दो महीने पहले भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस हमले में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और 4 सहयोगी मारे गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मसूद अजहर ने इसके बाद बयान जारी कर कहा था कि मैं भी मर जाता तो खुशनसीब होता। मरने वालों में उसकी बड़ी बहन और उसका पति, मसूद अजहर का भतीजा और उसकी पत्नी, मसूद की एक भतीजी और उसके पांच बच्चे शामिल थे।

बयान में यह भी कहा गया है कि आतंकी मसूद के तीन करीबी सहयोगी भी मारे गए थे। इनके अलावा एक सहयोगी की मां की मौत भी हुई थी।

मसूद अजहर को 2019 में ग्लोबल आतंकी घोषित किया जा चुका है।

मसूद अजहर को 2019 में ग्लोबल आतंकी घोषित किया जा चुका है।

अजहर संसद हमले का मास्टरमाइंड है

अजहर 2001 के संसद हमले का मास्टरमाइंड है। इसके अलावा वो 2016 में हुए पठानकोट हमले में भी शामिल था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, मसूद ने भारत पर हमलों के लिए जैश-ए-मोहम्मद के कैडर का इस्तेमाल किया था। उसने 2005 में अयोध्या में राम जन्मभूमि और 2019 में पुलवामा में CRPF के जवानों पर भी हमला करवाया था।

इसके अलावा मसूद 2016 में उरी हमले और अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में भारतीय कॉन्सुलेट पर अटैक का भी जिम्मेदार है। अजहर अल-कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन और तालिबान फाउंडर मुल्ला उमर का खास था।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments