Last Updated:
साल 1957 में वहीदा रहमान की फिल्म ‘प्यासा’ रिलीज हुई थी.फिल्म ने उस दौर में सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था. फिल्म में वहीदा रहमान और गुरदत्त लीड रोल में नजर आए थे. लेकिन फिल्म की पहली पसंद दिलीप कुमार थे.इसी …और पढ़ें
वहीदा का वो हिट सॉन्ग
हाइलाइट्स
- फिल्म ‘प्यासा’ 1957 में रिलीज हुई थी.
- गाना ‘जाने क्या तून कही’ रेड लाइट एरिया में शूट हुआ था.
- दलालों ने शूटिंग के दौरान टीम पर हमला कर दिया था.
दिलीप कुमार उस दौर में इंडस्ट्री पर राज किया करते थे. वह जिस फिल्म में होते थे, वह हिट की गारंटी मानी जाती थीं. हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार दिलीप कुमार ने इस फिल्म को छोड़ा नहीं था, फिर भी वह इस फिल्म से बाहर हो गए थे. फिल्म के डायरेक्टर ने दिलीप कुमार की जगह हीरो के रोल की जिम्मादीर खुद उठाई और जो उनके करियर के लिए वरदान साबित हुई थी.फिल्म उस दौर की ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी.
रेड लाइट एरिया पर शूट हुआ था गाना
दलालों ने कर दिया था हमला
बता दें कि साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्यासा’ को शुरु में कुछ खास पसंद नहीं किया गया था, लेकिन देखते ही देखते फिल्म कल्ट क्लासिक साबित हुई. फिल्म को उस दौर में मशहूर डायरेक्टर गुरुदत्त ने डायरेक्ट किया था. दिलीप कुमार के इस फिल्म को ठुकराने के बाद खुद डायरेक्टर गुरु दत्त अपनी फिल्म के हीरो बन गए थे.

