Monday, June 15, 2026
HomeफूडAam Ka Achaar Recipe: एक बार चखेंगे तो भूल नहीं पाएंगे! भुसावर...

Aam Ka Achaar Recipe: एक बार चखेंगे तो भूल नहीं पाएंगे! भुसावर के खास आम के अचार की रेसिपी


Last Updated:

Aam Ka Achaar Recipe: भरतपुर के भुसावर का आम का अचार अपने चटपटे स्वाद, लाजवाब खुशबू और पारंपरिक देसी अंदाज के लिए दूर-दूर तक मशहूर है. सरसों के तेल और खास मसालों के संतुलित मिश्रण से तैयार होने वाला यह अचार हर खाने का स्वाद दोगुना कर देता है. अच्छी बात यह है कि अब आप भी इस मशहूर भुसावर स्टाइल आम के अचार को घर पर आसानी से बनाकर उसके असली देसी स्वाद का आनंद ले सकते हैं.

भरतपुर. जिले के भुसावर क्षेत्र का नाम इन दिनों एक बार फिर अपने खास आम के अचार को लेकर चर्चा में है. यहां बड़े पैमाने पर कच्चे आम का अचार तैयार किया जा रहा है. जिसकी मांग न केवल भरतपुर बल्कि आसपास के जिलों और कई राज्यों तक बनी रहती है. भुसावर का अचार अपने पारंपरिक स्वाद खुशबू और लंबे समय तक टिके रहने की खासियत के कारण लोगों की पहली पसंद बन चुका है. इस अचार की पहचान इसके मसालों के संतुलन और बनाने की पारंपरिक विधि में छिपी है. यही वजह है कि जो भी एक बार इसका स्वाद चखता है. वह इसे भूल नहीं पाता अब अच्छी बात यह है कि भुसावर जैसा स्वादिष्ट आम का अचार घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. बस जरूरत है सही सामग्री और विधि को अपनाने की. इसी के साथ अचार बनाने के लिए सबसे पहले ताजे और सख्त कच्चे आम का चयन करना जरूरी होता है.

इसे बनाने की आसान रेसिपी 

आम को धोकर अच्छे से सुखाया जाता है. ताकि उसमें नमी बिल्कुल न रहे, इसके बाद आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है. मसालों में सरसों का तेल, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, सौंफ और मेथी का इस्तेमाल किया जाता है. इन सभी मसालों का सही मात्रा में मिश्रण ही अचार के स्वाद को खास बनाता है. कटे हुए आम के टुकड़ों को मसालों के साथ अच्छे से मिलाकर साफ और सूखे कांच के जार में भर दिया जाता है. इसके बाद अचार को कुछ दिनों तक तेज धूप में रखा जाता है. धूप में रखने से मसाले आम के टुकड़ों में अच्छी तरह समा जाते हैं और अचार का स्वाद निखरकर सामने आता है. साथ ही अचार को बीच-बीच में चलाते रहना भी जरूरी होता है. ताकि वह खराब न हो, अचार बनाने वाले के अनुसार स्वच्छता का ध्यान रखना और नमी से बचाव करना अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है. सही तरीके से बनाया गया अचार महीनों तक खराब नहीं होता और उसका स्वाद भी बरकरार रहता है. कुल मिलाकर बात करते हैं तो भुसावर का यह मशहूर आम का अचार न केवल स्थानीय पहचान बना चुका है. बल्कि अब आप इसे घर पर बनाकर उसी पारंपरिक स्वाद का आनंद ले सकते हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments