Thursday, May 28, 2026
HomeएजुकेशनBihar Board Exam Date 2026: बिहार में दो फरवरी से 12th और...

Bihar Board Exam Date 2026: बिहार में दो फरवरी से 12th और 17 फरवरी से शुरू होंगी मैट्रिक की परीक्षाएं, कब आएंगे नतीजे; जानिए


Image Source : PEXELS
बिहार बोर्ड की परीक्षा तारीखों का ऐलान।

Bihar Board Exam Date 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज बोर्ड की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 फरवरी, 2026 से 13 फरवरी, 2026 तक चलेंगी। इस बीच सभी संकाय विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स के पेपर तय शेड्यूल के अनुसार आयोजित होंगे। बता दें कि, इंटरमीडिएट की परीक्षा खत्म होते ही मैट्रिक की बारी आएगी जिसकी परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलेंगी।

AI तकनीक भी शामिल होगी 

इस ​बार बिहार बोर्ड ने अपनी पूरी परीक्षा प्रणाली में AI जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को भी शामिल किया है। कहा जा रहा है कि, अब विद्यार्थी अपनी हर परीक्षा संबंधी जानकारी एआई चैटबॉट से प्राप्त कर सकते हैं। 

अप्रैल में होंगी कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाएं

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 2026 में परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि इंटर की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। तत्पश्चात मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक होंगी। अपरिहार्य कारणों से परीक्षा से वंचित रह जाने वाले या जिनका रिजल्ट संतोषजनक नहीं होगा वे छात्र—छात्राएं कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाएं दे सकेंगे। जो कि, अप्रैल से मई के बीच होंगी। साल 2026 की परीक्षाओं के परिणाम मई से जून के बीच घोषित किए जाएंगे।

मैट्रिक और इंटर के आवेदन भी जानें 

बिहार बोर्ड ने बताया है कि, अब तक इंटर के लिए 13,07,241 और मैट्रिक के लिए 15,02,021 फॉर्म भरे जा चुके हैं। जो छात्र—छात्राएं अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं वे 3 दिसंबर 2025 तक भर सकते हैं। बोर्ड के मुताबिक, सभी स्कूलों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे समय रहते अपने विद्यार्थियों की सूची अपडेट करें, ताकि कोई भी स्टूडेंट वंचित न रह जाए। 

ये भी पढ़ें-

भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म किस शहर में है, शर्त लगा लीजिए नहीं जानते होंगे नाम; ये रही डिटेल 




सऊदी अरब में इस समय कितना AQI है, हालात दिल्ली से खतरनाक या बेहतर; जवाब सुनकर दिमाग हिल जाएगा

 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments