BJP छोड़ने के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप सोमवार यानी आज प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज जॉइन करेंगे। पटना के बापू सभागार में आयोजित डिजिटल योद्धा समागम में मनीष जन सुराज की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
.
मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर, जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा- 7 को बापू सभागार।
उन्होंने आगे लिखा, ‘बुझी हुई आश जलाएंगे हम, घर-घर रोशनी पहुंचाएंगे हम, पलायन का दर्द मिटाएंगे हम, फिर से नया बिहार बनाएंगे हम।’
बताया जा रहा है वे जन सुराज के टिकट पर चनपटिया से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। जन सुराज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेतिया और मोतिहारी से 500 लोग पटना पहुंचेंगे।
मनीष कश्यप ने 7 जून को फेसबुक लाइव के जरिए बीजेपी से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने महज डेढ़ साल पहले ही 25 अप्रैल 2024 को बीजेपी की सदस्यता ली थी।
मनीष कश्यप ने प्रशांत किशोर, जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह के साथ ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
7,468 ANM को मिला नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के ‘संवाद’ भवन में आयोजित कार्यक्रम में 7,468 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) को नियुक्ति पत्र दिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 5 ANM मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा और रीमा कुमारी को नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर उन्होंने सभी नई ANM को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इन सभी महिला स्वास्थ्य कर्मियों के जुड़ने से बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर होगी।’
एक दिवसीय बिहार दौरे पर अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। पटना से विशेष ट्रेन से करीब 12 बजे सोनपुर मंडल के कर्पूरी ग्राम स्टेशन जाएंगे।
कर्पूरी ग्राम में वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार, आज बिहार को रेल मंत्रालय की तरफ से बड़ी घोषणा हो सकती है।
बिहार की सभी पॉलिटिकल हैपनिंग जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

