Monday, June 1, 2026
HomeएजुकेशनCAT 2025 परीक्षा की कब आएगी आंसर-की? जान लें कैसे कर सकेंगे...

CAT 2025 परीक्षा की कब आएगी आंसर-की? जान लें कैसे कर सकेंगे चेक


Image Source : PIXABAY
सांकेतिक फोटो

CAT 2025 परीक्षा का आयोजन पिछले माह 30 नवंबर को हो चुका है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उन सभी को अब आंसर-की और परिणाम का इंतजार है। CAT 2025 परीक्षा के परिणाम को जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।  हालांकि, रिजल्ट घोषित होने से पहले आंसर-की को जारी किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी आंसर-की को चेक कर सकेंगे।

कैसे कर सकेंगे चेक 

  • आंसर-की को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने एक अलग विंडो में आंसर-की खुल जाएगी।
  • अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

CAT आंसर-की जारी किए जाने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति उठाने का मौका दिया जाएगा। आंसर-की पर किए गए चैलेंज को रिव्यू करने के बाद, CAT फाइनल आंसर और रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि पिछले तीन सालों – 2024, 2023, 2022 में CAT रिज़ल्ट दिसंबर के आखिर तक अनाउंस किया गया था, जो एग्जाम होने के 20 से 25 दिनों के अंदर था। अगर हम पिछले ट्रेंड्स को देखें तो इस साल दिसंबर के आखिर तक परिणाम आ सकता है।

पिछले 3 वर्षों के CAT रिजल्ट जारी होने की डेट

  • 2024 में कब जारी हुआ CAT रिजल्ट- 19 दिसंबर
  • 2023 में कब जारी हुआ CAT रिजल्ट- 21 दिसंबर
  • 2022 में कब जारी हुआ CAT रिजल्ट – 21 दिसंबर

नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

CLAT 2026 में बचे हैं बस कुछ ही दिन, आखिरी समय में ऐसे करें तैयारी, जानें किन बातों का रखें खयाल

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments