CISCE ICSE ISC Result 2026: सीआईएससीई 12वीं (ISC) और 10वीं (ICSE) कक्षा की परीक्षा में जो स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं वे सभी अपने रिजल्ट का वेट कर रहे हैं। ऐसे में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस यानी CISCE की ओर से जल्द ही ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) परीक्षा 2026 के परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है। एक बार घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट्स – cisce.org और results.cisce.org पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। हांलांकि, नतीजे किस और किस समय पर जारी होंगे, इस बात कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रिजल्ट जारी होने के बाद उसे देखने के लिए क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। क्रेडेंशियल- रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ। स्टूडेंट्स नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स के जरिए भी अपने परिणाम को देख सकेंगे।
CISCE ICSE ISC Result 2026: कैसे देख सकेंगे रिजल्ट
- अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स CISCE ICSE/ISC Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें मांगीं गई डिटेल्स भरनी होंगी।
- इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
ऑफिशियल वेबसाइट्स
- cisce.org
- results.cisce.org
- results.digilocker.gov.in
- web.umang.gov.in
पिछले रुझानों के आधार पर, नतीजों के 30 अप्रैल से पहले आने की उम्मीद है। पिछले दो सालों में, नतीजे 30 अप्रैल से 6 मई के बीच घोषित किए गए थे।
बता दें कि इस साल, ICSE की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि ISC की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक हुईं। परीक्षाएं पूरी होने के बाद, छात्र अब नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जिनके इसी वीक आने की उम्मीद है। रिजल्ट से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

