Last Updated:
पिछले साल 12 जून को करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन हो गया. बिजनेसमैन की मौत के बाद से उनकी 30000 करोड़ की संपत्ति पर परिवार में घमासान मचा हुआ है. एक्स वाइफ करिश्मा, बहन मंदिरा और मां रानी कपूर ने संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव पर प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाया है. ये प्रॉपर्टी विवाद सुप्रीम कोर्ट में है और आज केस की सुनवाई थी. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान संजय कपूर की मां रानी कपूर को सुलह करने का सुझाव दिया.
संजय कपूर की 30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी पर सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है.
नई दिल्ली. दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर छिड़ा पारिवारिक विवाद अब कानूनी रूप से और गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की विरासत से जुड़ा यह हाई-प्रोफाइल मामला अब सर्वोच्च कोर्ट पहुंच गया है. 30,000 करोड़ की अपार संपत्ति पर मचे घमासान की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. यह सुनवाई जस्टिस जे बी पारदीवाला की बेंच कर रही है. संजय कपूर की मां रानी कपूर सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंच चुकी हैं.
मामले में संजय कपूर की मां रानी कपूर द्वारा दायर याचिका पर कोर्ट ने नोटिस जारी किया है और अगली सुनवाई अगले सप्ताह तय की गई है. इस दौरान अदालत की टिप्पणियों ने मामले को नई दिशा दे दी. जस्टिस पारदीवाला ने मामले में सुनवाई करते हुए रानी कपूर को सुलह का सुझाव दिया. न्यायधीश ने कहा कि 80 साल की उम्र में शुरू किया गया मामला अभी लंबा चलेगा इसलिए बेहतर है कि वो लोग आपस में सुलह कर लें.
कोर्ट ने दी शांतिपूर्ण सुलह की सलाह
याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि चल और अचल संपत्तियों की सुरक्षा बेहद जरूरी है, क्योंकि उनके डायवर्ट या हेरफेर होने की आशंका जताई जा रही है. इस दलील के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कहा कि वह इस विवाद को मेरिट के आधार पर सुनेगा, लेकिन साथ ही मध्यस्थता यानी मेडिएशन के जरिए शांतिपूर्ण समाधान निकालने की संभावना को भी प्राथमिकता देगा.
अगले हफ्ते होगी सुनवाई
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह मामले को मेरिट के आधार पर सुनेगा, लेकिन साथ ही पक्षों को आपसी सहमति से समाधान निकालने के लिए मध्यस्थता को प्रोत्साहित करेगा. अब इस मामले पर सभी की नजरें अगले सप्ताह होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या परिवार आपसी समझौते की राह चुनता है या फिर यह संपत्ति विवाद लंबी कानूनी लड़ाई का रूप लेता है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

