JAC Board 12th Result: जो स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड क्लास 12 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अब अपने परिणाम के जारी होने का बेसब्री से वेट कर रहे हैं। ऐसे में ऐसी उम्मीद है कि झारखंड बोर्ड जल्द ही क्लास 12 के नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि, नतीजे किस दिन और किस समय जारी किए जाएंगे, इस बात की कोई सटीक या आधिकारिक अपडेट नहीं हैं। नतीजे जारी करने से पहले तारीख और समय का ऐलान किया जाएगा। एक बार नतीजे घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर चेक कर सकेंगे।
घोषित होने के बाद रिजल्ट को देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर और रोल कोड) दर्ज करने होंगे। जारी होने पर नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी स्टूडेंट्स अपने क्लास 12 (झारखंब बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट) परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
झारखंब बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट: कैसे कर सकेंगे चेक
- अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स JAC Board 12th Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
स्टूडेंट्स अपने परिणाम को जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसमएम सर्विस के माध्यम से भी देख सकेंगे।
बता दें कि इस वर्ष झारखंड बोर्ड क्लास 12 की परीक्षा में लगभग 3 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए। कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक किया गया था। झारखंड बोर्ड से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें- फॉरेस्ट गार्ड की कितनी सैलरी होती है? निकली है भर्ती; पढ़ें डिटेल

