Last Updated:
CM Rekha Gupta AQI: दिल्ली में फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जैसे ही मंच पर पहुंचीं, तो स्टेडियम के एक हिस्से से अचानक ‘AQI, AQI’ के नारे गूंजने लगे. यह नजारा देखते ही देखते सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया.
दिल्ली की जहरीली हवा को लेकर आम लोगों का गुस्सा एक बार फिर फूटता दिखा. राजधानी में खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके वायु प्रदूषण के बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में उस वक्त असहज स्थिति बन गई, जब फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के स्वागत के लिए मंच पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं. जैसे ही सीएम गुप्ता मंच पर आईं, लोगों का गुस्सा हाई हो गया और स्टेडियम डियम के एक हिस्से से अचानक ‘AQI, AQI’ के नारे गूंजने लगे. यह नजारा देखते ही देखते सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया.
आम आदमी पार्टी ने इस मौके को तुरंत लपकते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा. पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से कहा गया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुनिया के सामने एक बार फिर दिल्ली और देश की फजीहत करवाई. पोस्ट में लिखा गया कि जैसे ही सीएम मेसी से मिलने मंच पर पहुंचीं, दिल्ली वालों ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर प्रदूषण पर अपना गुस्सा जाहिर कर दिया. कांग्रेस ने भी इस घटना को लेकर तंज कसते हुए लिखा, ‘AQI-AQI, रेखा गुप्ता हाय-हाय’, और आरोप लगाया कि जनता ‘वोट चोरों’ को मुंह पर जवाब दे रही है.
• AQI-AQI
• रेखा गुप्ता हाय-हायदिल्ली के स्टेडियम में जैसे ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची, दिल्ली वाले ये नारे लगाने लगे।
जनता ‘वोट चोरों’ को मुंह पर सुना रही है। pic.twitter.com/8LsHbCpvYK

