Wednesday, April 15, 2026
HomeबॉलीवुडDeepika Padukone vs Sandeep Vanga: दीपिका-संदीप विवाद पर मणिरत्नम का रिएक्शन- ‘ये...

Deepika Padukone vs Sandeep Vanga: दीपिका-संदीप विवाद पर मणिरत्नम का रिएक्शन- ‘ये जायज मांग है, मैं खुश हूं कि…’


Last Updated:

दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी जिसके बाद से बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट और वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर विवाद छिड़ गया है. कई नामी एक्टर्स और मेकर्स ने सामने आकर इस बहस में दीपिका…और पढ़ें

मणिरत्नम ने दीपिका पादुकोण को सपोर्ट किया.

हाइलाइट्स

  • दीपिका ने फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ी, विवाद बढ़ा.
  • दीपिका की मांगों पर मणिरत्नम ने समर्थन किया.
  • अजय देवगन, काजोल ने भी दीपिका का समर्थन किया.

नई दिल्ली. संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के बीच हाल ही में विवाद छिड़ गया. दीपिका ने डायरेक्टर की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी जिसके बाद संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए एक्ट्रेस की तरफ इशारा करते हुए निशाना साधा. दीपिका के फिल्म छोड़ने के बाद ‘एनिमल’ डायरेक्टर ने एक्स पर एक पोस्ट पर एक्ट्रेस की डिमांड के बारे में तंज कसते हुए ये भी कहा कि वो फिल्म के नए चेहरे-तृप्ति डिमरी को नीचे खींच रही हैं.

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के बीच दावे किए जा रहे हैं कि दीपिका ने फिल्म का हिस्सा बनने के लिए कुछ खास मांगे रखी थीं. पिछले साल मां बनीं दीपिका पादुकोण ने सिर्फ 8 घंटे की शूटिंग की मांग के साथ ही रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए की फीस और फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सा मांगा था. इसके अलावा सोशल मीडिया पर किए गए दावों के अनुसार एक्ट्रेस ने फिल्म में तेलुगु में डायलॉग्स बोलने से साफ मना कर दिया.

कई सितारों ने किया दीपिका का सपोर्ट

इन सबके के बीच बॉलीवुड में 8 घंटे की शिफ्ट और वर्क-लाइफ बैलेंस पर एक बहस छिड़ गई है. अजय देवगन, काजोल, राधिका आप्टे सहित इंडस्ट्री के कई सितारों ने सामने आकर दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया है. अजय देवगन ने कहा कि बॉलीवुड के ईमानदार फिल्ममेकर्स के लिए ये मांग सही है और इस मांग का कई साल से सम्मान किया जा रहा है.

‘बेशर्म लड़का कहां है?’ मशहूर कॉमेडियन के लिए बोला ये साउथ एक्टर, भरी सभा में अभद्र भाषा से किया अपमानित

मणिरत्नम ने किया दीपिका पादुकोण का सपोर्ट

अब इस मामले में दिग्गज फिल्ममेकर मणिरत्नम भी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के समर्थन में उतर गए हैं. उन्होंने हालिया बयान में एक्ट्रेस की मांग को जायज बताया. वो कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि यह एक जायज मांग है. मुझे खुशी है कि वह इसे मांगने की स्थिति में हैं. एक फिल्म निर्माता के रूप में, आप इसे ध्यान में रखेंगे जब आप कास्टिंग करेंगे. यह कोई अनुचित मांग नहीं है, बल्कि एक बेहद जरूरी जरूरत है. आपको इसे स्वीकार करना, समझना और इसके अनुसार काम करना होगा’.

इसी कड़ी में कुछ समय पहले ही मां बनीं राधिका आप्टे ने भी अपने इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड में नई मां के लिए काम करना काफी मुश्किल है. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री नई मां के साथ एडजस्ट नहीं करती है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

दीपिका-संदीप विवाद पर मणिरत्नम का रिएक्शन- ‘ये जायज मांग है, मैं खुश हूं कि…’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments