Friday, April 10, 2026
Homeराज्यदिल्लीDUSU इलेक्‍शन- किरोड़ीमल कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े: छात्रा का मौजूदा...

DUSU इलेक्‍शन- किरोड़ीमल कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े: छात्रा का मौजूदा अध्यक्ष पर मारपीट का आरोप; NSUI प्रत्याशी बोलीं- धांधली हो रही


  • Hindi News
  • Career
  • DUSU Election LIVE Update; Delhi University Candidates 2025 Voting | ABVP NSUI

नई दिल्ली17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

NSUI नेता और DUSU अध्यक्ष रौनक खत्री पर बाहरी छात्रों के साथ कॉलेज में घुसने और छात्रा के साथ मारपीट का आरोप लगा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव यानी DUSU इलेक्‍शन के लिए मतदान जारी हैं। इस बीच किरोड़ीमल कॉलेज में NSUI और ABVP के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। ABVP ने आरोप लगाया है कि DUSU के अध्यक्ष रौनक खत्री बाहरी लोगों के साथ कॉलेज में घुसे और छात्रा के साथ मारपीट की।

दूसरी तरफ NSUI ने ABVP पर धांधली और वोट की हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। NSUI प्रत्याशी जोशलिन नंदिता चौधरी ने आरोप लगाया- सभी EVM पर ABVP अध्यक्ष कैंडिडेट आर्यन मान के नाम के आगे स्याही लगाई गई है।

NSUI प्रत्याशी जोशलिन नंदिता चौधरी की हंसराज कॉलेज में मतदान अधिकारी और शिक्षकों से बहस भी हुई।

NSUI प्रत्याशी जोशलिन नंदिता चौधरी की हंसराज कॉलेज में मतदान अधिकारी और शिक्षकों से बहस भी हुई।

छात्रा बोलीं- रौनक खत्री ने मारपीट की

छात्रा ने आरोप लगाया- रौनक खत्री और उनके साथ बाहर से आए लोग किरोड़ीमल कॉलेज में घुसे। मैंने और साथियों ने जब उनसे इसपर प्रश्न किया तो उन्होंने मुझे धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और फिर पैर मारकर निकल गए। इस दौरान उन्होंने मेरी साथी छात्राओं से भी धक्कामुक्की की।

छात्रा ने पुलिस और प्रशासन पर भी रौनक खत्री को न रोकने का आरोप लगाया है।

छात्रा ने पुलिस और प्रशासन पर भी रौनक खत्री को न रोकने का आरोप लगाया है।

NSUI बोली- ABVP वोटों में धांधली कर रही

NSUI प्रत्याशी जोशलिन नंदिता चौधरी ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन और ABVP चुनाव में धांधली करना चाहते हैं, सभी EVM में ABVP अध्यक्ष प्रत्याशी आर्यन मान के नाम के आगे स्याही लगाई गई है। साथ ही उन्होंने ABVP कार्यकर्ताओं पर NSUI कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाया है।

NSUI की ओर से EVM की फोटो भी जारी की गई है, इसमें ABVP प्रत्याशी मान के नाम के आगे स्याही लगी है।

NSUI की ओर से EVM की फोटो भी जारी की गई है, इसमें ABVP प्रत्याशी मान के नाम के आगे स्याही लगी है।

वोटिंग दो शिफ्ट में हो रही

वोटिंग आज दो शिफ्ट में हो रही है। डे कॉलेज स्‍टूडेंट्स सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और इवनिंग कॉलेजों के स्‍टूडेंट्स दोपहर 3:00 बजे से रात 7:30 बजे तक वोट डालेंगे। लगभग 2.8 लाख छात्र 52 कॉलेजों में वोटिंग करेंगे।

इस चुनाव से DUSU के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर उम्‍मीदवार चुने जाएंगे। इसके अलावा कॉलेज लेवल के प्रतिनिधियों का भी चुनाव होगा। वोटों की काउंटिंग कल 19 सितंबर को शुरू होगी। इलेक्‍शन के नतीजे भी कल ही जारी किए जाएंगे।

मतदान के लिए 600 से ज्‍यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें से 160 पुलिसकर्मी बॉडी-वॉर्न कैमरों का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से पोलिंग बूथ पर नजर रखी जा रही है।

इस साल केवल हाथ से बने पोस्‍टर्स से प्रचार

इस साल यूनिवर्सिटी ने पोस्‍टर बांटने के नियम में बदलाव किया है। यूनिवर्सिटी ने कहा है कि प्रचार में केवल हाथ से बने पोस्टर्स ही इस्तेमाल किए जा सकेंगे। प्रिंटेड पोस्टर या होर्डिंग इस्‍तेमाल नहीं होंगे। इसके अलावा दीवारों, सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चिपकाने या दीवारों पर ग्रैफिटी बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

दरअसल, साल 2024 में चुनाव के दौरान छपे हुए पोस्‍टर्स से कैंपस गंदा होने के चलते दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव के नतीजों पर रोक लगा दी थी। स्‍टूडेंट्स के सफाई करने के बाद चुनाव के नतीजे जारी किए गए थे।

ABVP कैंडिडेट ने कहा 4-0 से जीतेंगे चुनाव

————————–

ये खबरें भी पढ़ें…

राजस्थान ट्रेनी SI सुसाइड का खुलासा व्हाट्सएप चैट से: परिजनों ने बताया- डिप्रेशन में था; हाईकोर्ट ने रद्द की थी 859 पदों की भर्ती

राजस्थान के दौसा में ट्रेनी SI राजेंद्र कुमार सैनी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। हालांकि, इसे हादसा नहीं, आत्महत्या बताया जा रहा है। राजेंद्र 2021 में हुई राजस्थान SI भर्ती में चयनित हुआ था, जिसे राजस्‍थान हाईकोर्ट ने अगस्‍त 2025 में रद्द कर दिया। उसकी चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे पता चल रहा है कि वो भर्ती रद्द होने के चलते परेशान था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments