Sep 19, 2025
12:25 PM (IST)
अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान 9,125 वोटों के साथ आगे
सातवें राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान 9,125 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी 4,347 वोटों के साथ पीछे चल रही हैं।
Sep 19, 2025
12:20 PM (IST)
ABVP के आर्यन मान चौथे राउंड की मतगणना के बाद आगे
डूसू चुनाव 2025 के नतीजे आज आने हैं, जिसके लिए मतगणना चल रही है। अध्यक्ष पद के लिए ABVP के आर्यन मान चौथे राउंड के बाद 5,109 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।
आर्यन मान, ABVP – 5,109 वोट
जोसलिन नंदिता चौधरी, NSUI – 2,099 वोट।
Sep 19, 2025
12:10 PM (IST)
DUSU Election Result 2025: चौथे राउंड के बाद कौन आगे चल रहा?
चौथे राउंड की मतगणना के बाद ABVP तीन प्रमुख पदों पर आगे चल रही है, जबकि NSUI एक पद पर आगे है।
Sep 19, 2025
12:00 PM (IST)
DUSU Election Result 2025: सचिव पद पर कौन आगे?
दूसरे चरण की काउंटिंग के बाद सचिव पद पर एबीवीपी के कुणाल चौधरी आगे चल रहे हैं। प्रेसिडेंट समेत तीन पदों पर एबीवीपी आगे चल रही है।
Sep 19, 2025
11:57 AM (IST)
पिछले 7 सालों में किसने मारी प्रेसिडेंट चुनाव में बाजी, देखें पिछले वर्षों के डीयू प्रेसिडेंट के नाम
2015–16: सतेंद्र (सतिंदर) अवाना — एबीवीपी (ABVP)
2016–17: अमित तंवर — एबीवीपी (ABVP)
2017–18: रॉकी तुशिर (रॉकी तुसीद) — एनएसयूआई (NSUI)
2018–19: अंकिव (अंकिव बैसोया) — एबीवीपी (ABVP)
2019: अक्षित दहिया — एबीवीपी (ABVP)
2023–24: तुषार (तुषार डेडहा) — एबीवीपी (ABVP)
2024–25: रौनक खत्री — एनएसयूआई (NSUI)
Sep 19, 2025
11:49 AM (IST)
संयुक्त सचिव पद पर कौन आगे?
दूसरे चरण की काउंटिंग के बाद संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी की दीपिका झा आगे चल रही हैं। दीपिका झा, एबीवीपी- 2,437 वोट। लवकुश भडाना, एनएसयूआई- 1953 वोट।
Sep 19, 2025
11:39 AM (IST)
हमें डीयू अधिकारियों से कोई उम्मीद नहीं है- डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री
डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री ने वोट चोरी के मुद्दे पर कहा, “हां, हमने यह मुद्दा सबके सामने उठाया था। जहां तक मतगणना का सवाल है, हम नतीजों को स्वीकार करेंगे। लेकिन अगर अनियमितताएं साबित होती हैं, तो हम इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने के लिए भी तैयार हैं और हमें डीयू अधिकारियों से कोई उम्मीद नहीं है।”
Sep 19, 2025
11:30 AM (IST)
छात्रों का जो भी जनादेश होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे- डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री
डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री ने कहा, “अभी तक सिर्फ तीन राउंड की मतगणना हुई है, कुल 18 राउंड होने हैं। अभी तक, उपाध्यक्ष पद पर हम काफी अंतर से आगे चल रहे हैं। संयुक्त सचिव पद पर भी बढ़त है। अध्यक्ष पद पर अंतर ज्यादा है, लेकिन आने वाले राउंड में यह बराबर हो जाएगा। और छात्रों का जो भी जनादेश होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे।”
Sep 19, 2025
11:22 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: दूसरे राउंड के बाद उपाध्यक्ष पद पर NSUI के राहुल झांसला आगे
दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है और तीसरे राउंड की काउंटिंग चल रही है। दूसरे राउंड के बाद उपाध्यक पद पर NSUI के राहुल झांसला आगे चल रहे हैं।
Sep 19, 2025
11:12 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: अब तक का हाल
ABVP प्रत्याशी
- अध्यक्ष – आर्यन मान: 3222
- उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर: 1202
- सचिव – कुणाल चौधरी: 2683
- संयुक्त सचिव- दीपिका झा: 2437
NSUI
- अध्यक्ष – जोश्लिन नंदिता चौधरी: 1242
- उपाध्यक्ष – राहुल झांसला: 3137
- सचिव – कबीर: 1753
- संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना: 1953
Sep 19, 2025
11:07 AM (IST)
तीसरे राउंड की काउंटिंग चल रही है
DUSU चुनाव के परिणाम के लिए मतगणना जारी है। दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है, तीसरे राउंड की काउंटिंग चल रही है।
Sep 19, 2025
11:05 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: पहले राउंड में अब तक अध्यक्ष पद पर कौन कितना आगे?
आर्यन मान, एबीवीपी- 1,696 वोट
जोसलीन नंदिता चौधरी, एनएसयूआई- 714 वोट
Sep 19, 2025
11:02 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: पहले राउंड में अब तक उपाध्यक्ष पद पर कौन आगे?
पहले राउंड की मतगणना में उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई आगे चल रही है। वहीं, अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव पदों पर एबीवीपी को बढ़त हासिल है।
Sep 19, 2025
10:55 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: पहले राउंड की काउंटिंग अपडेट
पहले राउंड की मतगणना में उपाध्यक्ष पद को छोड़कर सभी प्रमुख पदों – अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव – पर एबीवीपी आगे चल रही है।
Sep 19, 2025
10:50 AM (IST)
ABVP-NSUI या लेफ्ट; कौन मारेगा बाजी?
डूसू चुनाव 2025 के रिजल्ट आज घोषित होंगे, जिसके लिए काउंटिंग चल रही है। छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए कुल 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दोपहर तक नतीजे सामने आ जाएंगे।
Sep 19, 2025
10:42 AM (IST)
कौन हैं अंजलि, जो अध्यक्ष पद के लिए लेफ्ट अलाइंस की कैंडिडेट हैं
इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय (आईपीसीडब्ल्यू) की छात्रा अंजलि, बिहार के गया जिले के ताजपुर गांव की रहने वाली हैं। वह, वाम गठबंधन (एसएफआई और आइसा) की तरफ से चुनावी मैदान में हैं।
Sep 19, 2025
10:32 AM (IST)
दो पालियों में मतदान
मतदान दो पालियों में हुआ, जिसके तहत सुबह की कक्षा वाले विद्यार्थियों ने सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम की कक्षा वाले विद्यार्थियों ने दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक मतदान किया था।
Sep 19, 2025
10:26 AM (IST)
लाइब्रेरी साइंस में मास्टर्स कर रहे हैं अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान
एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे आर्यन मान दिल्ली विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस में मास्टर्स कर रहे हैं। वह, डीयू के हंसराज कॉलेज से स्नातक हैं।
Sep 19, 2025
10:17 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: अध्यक्ष पद के लिए कौन हैं प्रमुख उम्मीदवार
डूसू चुनाव 2025 के रिजल्ट आज आने हैं। इसके लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। जल्द ही नतीजे सामने आ जाएंगे। DUSU चुनाव 2025 में अध्यक्ष पद के प्रमुख उम्मीदावर एबीवीपी से आर्यन मान हैं, एनएसयूआई से जोसलीन नंदिता चौधरी हैं और वाम गठबंधन (एसएफआई और आइसा) की अंजलि हैं।
Sep 19, 2025
10:08 AM (IST)
अब तक की DUSU की महिला प्रेसिडेंट्स
इस लिस्ट में पहला नाम अंजू सचदेवा का आता है। इनके बाद, कई महिला उम्मीदवार डूसू अध्यक्ष चुनी गईं- मोनिका कक्कड़, शालू मलिक, अलका लांबा, नुपुर शर्मा। 1993 में मोनिका कक्कड़, 1994 में शालू मलिक, 1995 में अलका लांबा डूसू अध्यक्ष बनीं। डूसू की आखिरी महिला अध्यक्ष 2008 में नुपुर शर्मा थीं।
Sep 19, 2025
10:00 AM (IST)
इस वर्ष वोटिंग पर्सेंटेज में 4% की वृद्धि
डूसू चुनाव 2025 के बारे में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने कहा, “इस साल मतदान प्रतिशत पिछले साल की तुलना में अच्छा रहा, जिसमें 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।”
Sep 19, 2025
9:52 AM (IST)
20 राउंड के बाद परिणाम घोषित होंगे परिणाम
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजों के लिए लिए मतगणना जारी है; 20 राउंड के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। डूसू चुनाव 2025 के बारे में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने कहा के अनुसार, ईवीएम के आधार पर मतगणना लगभग 18 से 20 राउंड तक चलेगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Sep 19, 2025
9:44 AM (IST)
केंद्रीय पैनल के लिए ईवीएम और कॉलेजों में बैलेट पेपर से वोट डाले गए थे इस बार
माना जा रहा है कि आज दोपहर तक केंद्रीय पैनल के रिजल्ट सामने आ जाएंगे। इस बार केंद्रीय पैनल के लिए ईवीएम और कॉलेजों में बैलेट पेपर से वोट डाले गए थे।
Sep 19, 2025
9:35 AM (IST)
पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अच्छा रहा मतदान प्रतिशत
डूसू चुनाव 2025 के बारे में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने कहा, “मतगणना सुबह 8 बजे निर्धारित थी और हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम उम्मीदवारों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोल रहे हैं और फिर मशीनों पर गिनती शुरू करेंगे। इस प्रक्रिया के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ईवीएम के आधार पर मतगणना लगभग 18 से 20 राउंड तक चलेगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस साल मतदान प्रतिशत पिछले साल की तुलना में अच्छा रहा, जिसमें 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।”
Sep 19, 2025
9:27 AM (IST)
DUSU की पहली महिला अध्यक्ष
अंजू सचदेवा 1989 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर पहली DUSU अध्यक्ष चुनी गईं थीं। अंजू सचदेवा के बाद, कई महिला उम्मीदवार डूसू अध्यक्ष चुनी गईं- मोनिका कक्कड़, शालू मलिक, अलका लांबा, नुपुर शर्मा। 1993 में मोनिका कक्कड़, 1994 में शालू मलिक, 1995 में अलका लांबा डूसू अध्यक्ष बनीं। डूसू की आखिरी महिला अध्यक्ष 2008 में नुपुर शर्मा थीं।
Sep 19, 2025
9:16 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: इस बार विजेता नहीं निकाल पाएंगे जीते के जश्न में जुलूस
दिल्ली छात्र संघ चुनावों के रिजल्ट के लिए काउंटिंग शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है दोपहर तक नतीजे सामने आ जाएंगे। लेकिन इस बार विजेता जुलूस नहीं निकाल पाएंगे, दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार इस वर्ष कोई विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
Sep 19, 2025
9:06 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: कब तक घोषित होंगे नतीजे
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा दोपहर तक विजेताओं की घोषणा किए जाने की संभावना है। इसके लिए मतगणना चल रही है। इस वर्ष कुल 39.36 प्रतिशत छात्रों ने मतदान किया।
Sep 19, 2025
9:00 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए कुल 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज होगा। इसमें अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार हैं- एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी, वाम गठबंधन (एसएफआई और आइसा) की अंजलि और एबीवीपी की आर्या मान।
Sep 19, 2025
8:52 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: अध्यक्ष पद के लिए कौन से चेहरे हैं मैदान में
इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें में अंजलि, अनुज कुमार, आर्यन मान, दिव्यांशु सिंह यादव, जोसलीन नंदिता चौधरी, राहुल कुमार, उमांशी, योगेश मीना और अभिषेक कुमार के नाम शामिल हैं। इसमें प्रमुख उम्मीदवार, जोसलिन नंदिता चौधरी, अंजलि और आर्यन मान हैं जो क्रमश: NSUI, लेफ्ट द्वारा समर्थित एसएफआई आइसा, एबीवीपी से हैं।
अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार-
अंजलि (बौद्ध अध्ययन विभाग)
अनुज कुमार (विधि केंद्र II)
आर्यन मान (पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग)
दिव्यांशु सिंह यादव (कैंपस विधि केंद्र)
जोसलिन नंदिता चौधरी, उर्फ जीतू चौधरी (बौद्ध अध्ययन विभाग)
राहुल कुमार (रामजस कॉलेज)
उमांशी (बौद्ध अध्ययन विभाग)
योगेश मीणा (कैंपस विधि केंद्र)
अभिषेक कुमार (सत्यवती कॉलेज)
Sep 19, 2025
8:42 AM (IST)
डूसू के पहले अध्यक्ष?
डूसू के पहले निर्वाचित अध्यक्ष गजराज बहादुर नागर थे। वे 1954 में अध्यक्ष पद के लिए चुने गए और 1955 तक इस पद पर रहे। उन्होंने डीयू से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।
Sep 19, 2025
8:37 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: कैंपस के बाहर कड़ी सुरक्षा
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे आज घोषित होने हैं, इसलिए परिसर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डीयू छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए कल मतदान हुआ था।
Sep 19, 2025
8:28 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: दोपहर तक आ सकते हैं नतीजे
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के आज नतीजे आएंगे। इसके लिए काउंटिंग शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि आज दोपहर तक केंद्रीय पैनल के रिजल्ट सामने आ जाएंगे।
Sep 19, 2025
8:19 AM (IST)
DUSU Election 2025 Result: कितने और किन पदों के लिए हुआ है ये चुनाव
यह चुनाव चार पदों के लिए हुआ है – अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव।
Sep 19, 2025
8:11 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: 40 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान
डीयू चुनाव में 39.45% मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा, उत्सवी माहौल और गड़बड़ी के आरोपों के बीच, गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान हुआ, जिसमें लगभग 40 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है।
Sep 19, 2025
8:06 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: काउंटिंग शुरू
डूसू इलेक्शन रिजल्ट के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। मतगणना मल्टीपर्पज हॉल, यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम, नॉर्थ कैंपस, डीयू में शुरू हो गई है।
Sep 19, 2025
8:02 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: डूसू चुनाव में मतदान प्रतिशत
कुल 60,272 छात्रों ने मतदान किया, इस वर्ष मतदान प्रतिशत 39.36 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष मतदान प्रतिशत 35.2 प्रतिशत था।
Sep 19, 2025
7:56 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: मतगणना शुरू होने में चंद मिनट शेष
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे के लिए मतगणना शुरू होने में बस कुछ ही देर और है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होनी है।
Sep 19, 2025
7:54 AM (IST)
DUSU Election Result 2025: प्रेसिडेंट पद के प्रमुख उम्मीदवार
DUSU के अध्यक्ष पद के लिए प्रमुख उम्मीदवार हैं- एबीवीपी की आर्य मान, एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी और वाम गठबंधन (एसएफआई और आइसा) की अंजलि।
Sep 19, 2025
7:52 AM (IST)
8 बजे शुरू होगी काउंटिंग
काउंटिंग सुबह 8 बजे मल्टीपर्पज हॉल, यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम, नॉर्थ कैंपस, डीयू में शुरू होगी।

