Monday, July 20, 2026
HomeएजुकेशनFIFA वर्ल्ड कप को लेकर केरल सरकार का बड़ा ऐलान, स्कूलों में...

FIFA वर्ल्ड कप को लेकर केरल सरकार का बड़ा ऐलान, स्कूलों में सोमवार को रहेगी छुट्टी


तिरुवनंतपुरम: भारतीय समयानुसार आज देर रात अर्जेंटीना और स्पेन के बीच FIFA वर्ल्ड कप का फाइनल मैच होना है। इसे लेकर केरल में सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शमसुद्दीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उसकी घोषणा की। वहीं एक आधिकारिक बयान के जरिए भी छुट्टी का ऐलान किया गया। बता दें कि देर रात तक चलने वाले मैच की वजह से अगली सुबह बच्चों के स्कूल जाने में समस्या हो सकती है। ऐसे में फुटबाल प्रेमी छात्रों को ध्यान में रखते हुए यह ऐलान किया गया है।

केरल में स्कूलों की छुट्टी

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि केरल के सामान्य शिक्षा विभाग ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल को देखते हुए विभाग के तहत आने वाले सभी स्कूलों में सोमवार को छुट्टी की घोषणा की है। अधिकारियों ने कहा कि यह फैसला उन छात्रों के अनुरोध पर लिया गया जो फुटबॉल के शौकीन हैं और रविवार रात वर्ल्ड कप फाइनल देखना चाहते थे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह छुट्टी सामान्य शिक्षा विभाग के तहत चलने वाले सभी स्कूलों पर लागू होगी। 

शिक्षा मंत्री ने भी दी जानकारी

सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शमसुद्दीन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए छुट्टी की घोषणा की। मंत्री ने लिखा, “बच्चों, अब खुश हो?” उन्होंने कहा, “फुटबॉल के शौकीन छात्रों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, केरल सामान्य शिक्षा विभाग ने आज आधी रात के बाद खेले जाने वाले FIFA वर्ल्ड कप फाइनल को देखते हुए विभाग के तहत आने वाले सभी स्कूलों में सोमवार (20 जुलाई) को छुट्टी की घोषणा की है।”

पूर्व शिक्षा मंत्री ने भी की थी अपील

इससे पहले, CPI(M) नेता और केरल के पूर्व शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने राज्य सरकार से अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले FIFA वर्ल्ड कप फाइनल को देखते हुए सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया था। शिवनकुट्टी ने कहा कि रविवार देर रात शुरू होने वाले फाइनल के सोमवार सुबह तक चलने की उम्मीद है, जिससे छात्रों के लिए समय पर स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि छुट्टी वाले दिन (शनिवार) को कामकाजी दिन घोषित करके इस कामकाजी दिन की भरपाई की जा सकती है।

UDF के कई नेताओं ने भी छुट्टी के लिए इसी तरह के अनुरोध किए थे। बता दें कि सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शमसुद्दीन, उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन और खेल मंत्री ओ. जे. जनीश भी फुटबॉल के शौकीन हैं और FIFA वर्ल्ड कप के दौरान अपनी पसंदीदा टीमों के समर्थन में सोशल मीडिया पर नियमित रूप से संदेश पोस्ट करते रहे हैं।

कितने बजे से शुरू होगा मैच

बता दें कि अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज देर रात शुरू होगा। भारतीय समय के मुताबिक यह मैच 20 जुलाई (सोमवार) की रात को 12:30 बजे शुरू होगा। यह बड़ा मुकाबला अमेरिका के न्यू जर्सी में बने मेटलाइफ स्टेडियम में होगा। वहां के लोकल समय के अनुसार यह मैच 19 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। इसलिए, अगर भारत के फुटबॉल फैंस इस रोमांचक मैच को देखना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी नींद खराब करनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें-

देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में कितना रहता है कट-ऑफ रैंक, NEET पास करने वाले छात्र जरूर जान लें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments