Friday, April 10, 2026
HomeफूडGarlic Bread: रेस्टोरेंट में पैसे फूंकने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं...

Garlic Bread: रेस्टोरेंट में पैसे फूंकने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं गार्लिक ब्रेड, बच्चे कहेंगे – Mummy, So Yummy!


Last Updated:

Garlic Bread Easy Recipe: गार्लिक ब्रेड एक ऐसा आइटम है जो बच्चों-बड़ों सभी को पसंद आता है. हालांकि बाजार से इसे खरीदना काफी महंगा पड़ता है. आप इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं. कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करिए और देखिए कैसे झटपट टेस्टी गार्लिक ब्रेड बनेगी. बच्चे तो आपके हाथ के टेस्ट के दीवाने हो जाएंगे.

आजकल गार्लिक ब्रेड युवाओं से लेकर बच्चों तक सभी की पसंद बन चुकी है. लेकिन बाजार में मिलने वाली गार्लिक ब्रेड जेब पर भारी पड़ती है.

food

ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है? जवाब है – हां. घर की साधारण सामग्री से आप भी कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट और कुरकुरी गार्लिक ब्रेड तैयार कर सकते हैं.

food

इस रेसिपी के लिए किसी खास सामान की जरूरत नहीं है. आपके पास ब्रेड स्लाइस या बन हो, तो काम और भी आसान हो जाएगा. इसके साथ चाहिए – बटर, बारीक कुटी हुई लहसुन की कलियां, थोड़ी-सी हरी धनिया, पिज़्ज़ा सीज़निंग या चिली फ्लेक्स. अगर आप चीज़ पसंद करते हैं तो कद्दूकस किया हुआ चीज़ भी डाल सकते हैं.

food

गार्लिक बटर बनाने के लिए सबसे पहले दो से तीन लहसुन की कलियों को कूट लें. अब एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच बटर लें और उसमें यह लहसुन डालकर अच्छे से मिलाएं. चाहें तो इसमें एक चुटकी नमक और पिज़्ज़ा सीज़निंग भी डाल सकते हैं. यही मिश्रण आपकी गार्लिक ब्रेड का असली स्वाद बढ़ाएगा.

food

अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उसके ऊपर यह गार्लिक बटर समान रूप से फैला दें. अगर चीज़ गार्लिक ब्रेड बनाना चाहते हैं तो ऊपर से चीज़ भी डाल सकते हैं. फिर इस ब्रेड को ओवन में 180 डिग्री पर 5 से 7 मिनट तक बेक करें. अगर आपके पास ओवन नहीं है तो तवे पर धीमी आंच पर सेंकें. दोनों ओर से हल्की सुनहरी होने तक पकाएं.

food

तैयार गार्लिक ब्रेड को तुरंत गरमा-गरम परोसें. इसे आप सूप या पास्ता के साथ परोस सकते हैं, वहीं बच्चों के लिए यह शाम का नाश्ता भी बेहतरीन रहेगा. चाय और कॉफी के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homejharkhand

रेस्टोरेंट में पैसे फूंकने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं गार्लिक ब्रेड, बच्चे…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments