Sunday, April 12, 2026
HomeएजुकेशनGATE 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बेहद करीब, इच्छुक...

GATE 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बेहद करीब, इच्छुक जल्द कर दें अप्लाई


Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो

GATE 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। GATE 2026 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया(बिना विलंब शुल्क) को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द ऐसा कर दें। 

एक बार बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की विंडो बंद हो जाने के बाद, उम्मीदवार 9 अक्टूबर, 2025 तक विलंब शुल्क के साथ IIT GATE 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स या दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।   

GATE 2026: कब बंद होगी आवेदन प्रक्रिया 

जानकारी दे दें कि GATE 2026 के लिए आवेदन (बिना विलंब शुल्क) करने की आखिरी तारीख 6 अक्तूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को भरें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक

आवेदन शुल्क

महिला / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी * उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹ 1000 / – (प्रति टेस्ट पेपर) और विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹ 2000 / – (प्रति टेस्ट पेपर) है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह को बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कल से, इन आसान से स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments