Last Updated:
Air India Plane Crash: एयर इंडिया प्लेन क्रैश में अकेले बचे विश्वास कुमार रमेश अब खतरे से बाहर हैं. डॉक्टरों ने कहा कि 2-3 दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. हादसे में रमेश के भाई की मौत हो गई थी.
डॉक्टरों के मुताबिक विश्वास कुमार रमेश 2-3 दिन में घर लौट जाएंगे. (फोटो PTI)
हाइलाइट्स
- विश्वा सकुमार रमेश अब खतरे से बाहर हैं.
- रमेश को 2-3 दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.
- हादसे में रमेश के भाई की मौत हो गई थी.
Air India Plane Crash: एयर इंडिया के दर्दनाक हादसे में जहां 241 मुसाफिरों और 29 लोगों की जान चली गई. इस दिल दहला देने वाली त्रासदी में एक उम्मीद की किरण भी बची रह गई. लंदन जा रही इस फ्लाइट में ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश अकेले ऐसे यात्री हैं जो मलबे, आग और जले हुए शवों के बीच से जिंदा बाहर निकलने में कामयाब हुए. डॉक्टरों के मुताबिक रमेश अब खतरे से बाहर हैं और अगले 2-3 दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अस्पताल पहुंचकर रमेश से हालचाल पूछा और उनका हौसला बढ़ाया.
हादसे के बाद गुजरात में 230 टीमें बनाई गई हैं जो हर परिवार से संपर्क कर रही हैं ताकि उन्हें बॉडी लेने में कोई परेशानी न हो. टीम के लोग लगातार पीड़ित परिवारों को फोन कर रहे हैं और जरूरी जानकारी दे रहे हैं. ब्रिटेन से भी मृतकों के परिजन अगले दो दिनों में अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं.
ज्यादातर घायलों को मिल गई छुट्टी, ICU में सिर्फ 2-3 लोग
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हादसे में घायल ज्यादातर लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. फिलहाल सिर्फ 2-3 लोग ICU में हैं, जिनकी हालत पर डॉक्टर्स नजर बनाए हुए हैं.
हादसे में रमेश के भाई की भी जान चली गई, जिसका उन्हें अभी तक यकीन नहीं हो पा रहा. रमेश ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद उन्होंने अपने पिता को वीडियो कॉल कर बताया कि वो जिंदा हैं लेकिन भाई का कुछ पता नहीं. रमेश अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और डॉक्टरों के मुताबिक 2-3 दिन में घर लौट जाएंगे. परिवार और अस्पताल प्रशासन उनकी जल्दी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं.
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

