Last Updated:
Housefull 5 worldwide box office day 8: सुपरस्टार अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ ने कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. साथ ही सलमान खान के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
नई दिल्ली. अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म की रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो गया है और इसने अब अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कर लिया है. दुनियाभर में ‘हाउसफुल 5’ बंपर कमाई कर रही है.

‘हाउसफुल 5’ साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो चुकी है. पहले दिन से ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस कर रही है. अब तो ‘हाउसफुल 5’ ने ‘सिकंदर’ को भी पीछे छोड़ दिया है. (फोटो साभार: IMDb)

मेकर्स ने ‘हाउसफुल 5’ की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी दी है. इंस्टाग्राम हैंडल पर एक के जरिए बताया कि ‘हाउसफुल 5’ दुनियाभर में 212.76 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. कमाई के ये आंकड़े पिछले 8 दिनों के हैं. (फोटो साभार: Instagram@nadiadwalagrandson)

‘हाउसफुल 5’ फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म 8 दिनों में भारत में 140.18 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. शुक्रवार को फिल्म ने भारत में 6.60 करोड़ रुपये कमाई की. (फोटो साभार: IMDb)

इस फिल्म ने शुक्रवार यानी पहले दिन 24.35 करोड़, शनिवार 32.38 करोड़, रविवार 35.10 करोड़, सोमवार 13.15 करोड़, मंगलवार 11.70 करोड़, बुधवार 9.40 करोड़ और गुरुवार को 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की. (फोटो साभार: IMDb)

वर्ल्डवाइड 212.76 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘हाउसफुल 5’ ने सलमान खान की ‘सिकंदर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ‘सिकंदर’ के 211.34 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़कर ‘हाउसफुल 5’ फिल्म 2025 की बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. (फोटो साभार: IMDb)

इस लिस्ट में वर्ल्डवाइड 827.06 करोड़ रुपये की कमाई के साथ विक्की कौशल की ‘छावा’ पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर अजय देवगन की ‘रेड 2’ (240.98 करोड़) तीसरे नंबर पर ‘हाउसफुल 5’ और चौथे नंबर 211.34 करोड़ के बिजनेस के साथ सलमान खान की ‘सिकंदर’ है. (फोटो साभार: IMDb)

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ में संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में हैं. (फोटो साभार: IMDb)

