Monday, June 15, 2026
HomeफूडHow To Grow Cucumber: अब बाजार जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जब...

How To Grow Cucumber: अब बाजार जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जब मन हो गमले से तोड़ें ताजगी से भरपूर खीरे

Last Updated:

Gamle mein khira kaise ugaye: गमले में खीरा उगाना आसान है और इसके लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती. सही मिट्टी, धूप और थोड़ी देखभाल से आप घर पर ही ताजे खीरे पा सकते हैं. बाजार जाने की बजाय जब मन हो गमले से ही खीरा तोड़कर खा सकते हैं. यह तरीका हेल्दी, किफायती और ट्रेंडिंग गार्डनिंग का मजेदार अनुभव देता है.

How to grow cucumber at home: आजकल शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि घर पर ही ताजे फल और सब्जियां मिल जाएं. खासकर खीरा, जो गर्मियों में ठंडक देने वाला और बेहद हेल्दी माना जाता है. लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि खीरे जैसे बेल वाली सब्जियां सिर्फ खेत या बड़े गार्डन में ही उग सकती हैं. सच तो यह है कि अगर आपके पास छोटा सा बालकनी गार्डन या छत पर जगह है, तो आप आराम से गमले में खीरे की खेती कर सकते हैं. गमले में उगाया गया खीरा न केवल स्वादिष्ट और केमिकल फ्री होता है बल्कि आपको अपने हाथों से पौधा पालने का मजा भी देता है.

container gardening cucumber, घर पर खीरा उगाना, summer vegetable gardening, how to plant cucumber in pot, गमले में सब्जी उगाना, grow cucumber without chemicals, kitchen gardening cucumber, gamle mein khira kaise ugaye

ताजगी से भरे हरे खीरे जब आपकी बेल से लटकते हुए नजर आएंगे, तो एक अलग ही संतोष मिलेगा. यही वजह है कि आजकल लोग बालकनी गार्डनिंग और टेरेस गार्डनिंग के ट्रेंड को तेजी से अपना रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि गमले में खीरा उगाने का आसान तरीका क्या है और किन बातों का ध्यान रखने से आपको बेहतरीन फल मिल सकते हैं.

how to grow cucumber at home, गमले में खीरा कैसे उगाएं, cucumber gardening tips, terrace gardening cucumber, balcony gardening cucumber, खीरा घर पर उगाने का तरीका,

सही गमले का चुनाव: खीरे की जड़ें गहराई तक जाती हैं, इसलिए गमला थोड़ा बड़ा और गहरा होना चाहिए. कम से कम 12-14 इंच गहराई और चौड़ाई वाला गमला सबसे सही रहेगा. प्लास्टिक के ग्रो बैग, मिट्टी के गमले या फिर सीमेंट के पॉट सब काम आ सकते हैं.

grow cucumber in pot, organic cucumber at home, container gardening cucumber, घर पर खीरा उगाना, summer vegetable gardening, how to plant cucumber in pot, गमले में सब्जी उगाना, grow cucumber without chemicals, kitchen gardening cucumber, gamle mein khira kaise ugaye

मिट्टी की तैयारी: खीरे को हल्की और पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी पसंद होती है. गार्डन की मिट्टी में अगर गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिला दें तो पौधे जल्दी और अच्छे से बढ़ते हैं. मिट्टी में नमी बनी रहनी चाहिए लेकिन पानी रुकना नहीं चाहिए. इसलिए मिट्टी में थोड़ी रेत या कोकोपीट भी जरूर मिलाएं ताकि ड्रेनेज अच्छा रहे.

how to grow cucumber at home, गमले में खीरा कैसे उगाएं, cucumber gardening tips, terrace gardening cucumber, balcony gardening cucumber, खीरा घर पर उगाने का तरीका, grow cucumber in pot, organic cucumber at home

बीज या पौधे का चुनाव: खीरे के बीज आसानी से किसी भी नर्सरी या ऑनलाइन मिल जाते हैं. बीज बोने का सही तरीका यह है कि गमले की मिट्टी में 2-3 बीज करीब 1 इंच गहराई पर डाल दें. 6-7 दिन में छोटे पौधे निकल आएंगे. जब पौधे थोड़े बड़े हो जाएं, तो सबसे मजबूत पौधे को छोड़कर बाकी को निकाल दें.

container gardening cucumber, घर पर खीरा उगाना, summer vegetable gardening, how to plant cucumber in pot, गमले में सब्जी उगाना, grow cucumber without chemicals, kitchen gardening cucumber, gamle mein khira kaise ugaye

धूप और जगह: खीरे की बेल को बढ़ने और फलने के लिए खूब धूप चाहिए. कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप आपके पौधे को मिलनी चाहिए. अगर आपके घर में बालकनी या छत पर ज्यादा धूप आती है तो वहां गमला रखें.

how to grow cucumber at home, गमले में खीरा कैसे उगाएं, cucumber gardening tips, terrace gardening cucumber, balcony gardening cucumber, खीरा घर पर उगाने का तरीका,

पानी देने का तरीका: खीरे के पौधे को रोज पानी चाहिए लेकिन ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती हैं. इसलिए ध्यान रखें कि मिट्टी हमेशा हल्की गीली रहे लेकिन पानी जमा न हो. गर्मियों में सुबह और शाम हल्का पानी देना सही रहेगा.

container gardening cucumber, घर पर खीरा उगाना, summer vegetable gardening, how to plant cucumber in pot, गमले में सब्जी उगाना, grow cucumber without chemicals, kitchen gardening cucumber, gamle mein khira kaise ugaye

बेल को सहारा देना: खीरे की बेल लंबी और लचकदार होती है, इसलिए उसे ऊपर चढ़ने के लिए सहारे की जरूरत होती है. गमले में लकड़ी की डंडी, तार या जाली लगाकर बेल को ऊपर की तरफ चढ़ने दें. इससे फल जमीन पर नहीं गिरेगा और पौधा भी हेल्दी रहेगा.

how to grow cucumber at home, गमले में खीरा कैसे उगाएं, cucumber gardening tips, terrace gardening cucumber, balcony gardening cucumber, खीरा घर पर उगाने का तरीका, grow cucumber in pot, organic cucumber at home,

खाद डालना: हर 15-20 दिन में पौधे को लिक्विड खाद जैसे वर्मी वॉश, कम्पोस्ट टी, छाछ या केले के छिलके का पानी दें. इससे पौधे को लगातार पोषण मिलता रहेगा, पत्तियां हरी-भरी रहेंगी और फूल व फल भरपूर मात्रा में आएंगे.

container gardening cucumber, घर पर खीरा उगाना, summer vegetable gardening, how to plant cucumber in pot, गमले में सब्जी उगाना, grow cucumber without chemicals, kitchen gardening cucumber, gamle mein khira kaise ugaye

फल आने का समय: बीज बोने के करीब 40-50 दिन बाद बेल में छोटे-छोटे फूल आने लगते हैं और धीरे-धीरे हरे खीरे लटकने लगते हैं. जब खीरा मध्यम आकार का हो जाए तो उसे तोड़ लेना चाहिए, ज्यादा देर छोड़ने पर उसका स्वाद कड़वा हो सकता है.

how to grow cucumber at home, गमले में खीरा कैसे उगाएं, cucumber gardening tips, terrace gardening cucumber, balcony gardening cucumber, खीरा घर पर उगाने का तरीका, grow cucumber in pot, organic cucumber at home

कीट और रोग से बचाव: कभी-कभी बेल पर छोटे-छोटे कीड़े या पत्तियों पर सफेद धब्बे नजर आते हैं. ऐसे में नीम का तेल पानी में मिलाकर छिड़काव करें. इससे पौधा सुरक्षित रहेगा और फल भी हेल्दी निकलेंगे.

container gardening cucumber, घर पर खीरा उगाना, summer vegetable gardening, how to plant cucumber in pot, गमले में सब्जी उगाना, grow cucumber without chemicals, kitchen gardening cucumber, gamle mein khira kaise ugaye

गमले में खीरा उगाने के फायदे: ताजगी से भरपूर और बिना केमिकल वाला खीरा. घर पर आसानी से उपलब्ध हेल्दी स्नैक. गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाला प्राकृतिक उपाय. बच्चों को गार्डनिंग का मजेदार अनुभव.

how to grow cucumber at home, गमले में खीरा कैसे उगाएं, cucumber gardening tips, terrace gardening cucumber, balcony gardening cucumber, खीरा घर पर उगाने का तरीका, grow cucumber in pot, organic cucumber at home

गमले में खीरा उगाना न तो मुश्किल है और न ही ज्यादा खर्चीला. थोड़ी सी देखभाल और धूप पानी का ध्यान रखकर आप आसानी से अपने घर की बालकनी या छत पर खीरे की खेती कर सकते हैं. अपने हाथों से उगाया हुआ खीरा जब सलाद या रायते में डालेंगे, तो उसका स्वाद बाजार से खरीदे गए खीरे से बिल्कुल अलग और ताजगी से भरा होगा. तो इंतजार किस बात का, आज ही गमला तैयार कीजिए और अपने गार्डन को हरे-भरे खीरों से सजा दीजिए.

how to grow cucumber at home, गमले में खीरा कैसे उगाएं, cucumber gardening tips, terrace gardening cucumber, balcony gardening cucumber, खीरा घर पर उगाने का तरीका, grow cucumber in pot, organic cucumber at home

How to grow cucumber at home: आजकल शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि घर पर ही ताजे फल और सब्जियां मिल जाएं. खासकर खीरा, जो गर्मियों में ठंडक देने वाला और बेहद हेल्दी माना जाता है. लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि खीरे जैसे बेल वाली सब्जियां सिर्फ खेत या बड़े गार्डन में ही उग सकती हैं. सच तो यह है कि अगर आपके पास छोटा सा बालकनी गार्डन या छत पर जगह है, तो आप आराम से गमले में खीरे की खेती कर सकते हैं. गमले में उगाया गया खीरा न केवल स्वादिष्ट और केमिकल फ्री होता है बल्कि आपको अपने हाथों से पौधा पालने का मजा भी देता है.

container gardening cucumber, घर पर खीरा उगाना, summer vegetable gardening, how to plant cucumber in pot, गमले में सब्जी उगाना, grow cucumber without chemicals, kitchen gardening cucumber, gamle mein khira kaise ugaye

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

homelifestyle

अब बाजार जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत,जब मन हो गमले से तोड़ें ताजगी से भरपूर खीरे

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments