सांकेतिक फोटो
आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने IBPS RRB PO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल्स( रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, कैप्चा) का उपयोग करना होगा।
आधिकारि वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, स्कोरकार्ड उम्मीदवारों के लिए 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें IBPS RRB PO प्रीलिम्स रिजल्ट को चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद वहां मांगे विवरण को भरें।
- इसके बाद उसे सबमिट कर दें।
- इसके बाद आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

