Sunday, April 12, 2026
HomeखेलIND vs ENG टेस्ट सीरीज का नाम बदलने पर कपिल देव भड़के,...

IND vs ENG टेस्ट सीरीज का नाम बदलने पर कपिल देव भड़के, जानिए पूर्व कप्तान ने क्या कहा


भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम पटौदी ट्रॉफी से बदलकर जेम्स एंडरसन और सचिन तेंदुलकर के नाम (Anderson-Tendulkar Trophy) नाम पर करने का फैसला इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का था. इसको लेकर काफी बहस हुई, कई लोग इसके खिलाफ भी नजर आए. अब भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव की प्रतिक्रिया भी आई है.

कपिल देव ने कहा कि वो पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी करने के फैसले से हैरान हैं. उन्होंने इस फैसले को अजीब बताया. भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का नाम महान मंसूर खान पटौदी के सम्मान में 2007 में पटौदी ट्रॉफी रखा गया था. पटौदी खानदान का नाता भारत और इंग्लैंड से जुड़ा रहा है. इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर ने भारतीय टीम की कप्तानी की और इंग्लैंड के लिए काउंटी क्रिकेट भी खेला.

कपिल देव ने क्या कहा

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का नाम बदलने के फैसले को लेकर कपिल देव ने एक इवेंट में कहा, “यह थोड़ा अजीब है, क्या ऐसा भी होता है? लेकिन ठीक है, क्रिकेट में सबकुछ चलता है. आख़िरकार कोई अंतर तो नहीं है. क्रिकेट तो क्रिकेट है, ग्राउंड पर एक जैसा ही होना चाहिए.”

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले को लेकर काफी चर्चा हुई, कई लोग इसके विरोध में भी दिखे. खुद सचिन तेंदुलकर ने इसको लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से बात की और इस सीरीज से पटौदी विरासत को नहीं हटाने के लिए कहा. हालांकि ईसीबी ने पटौदी मेडल फॉर एक्सीलेंस को बरक़रार रखने का फैसला किया. इस मेडल को विजेता टीम के कप्तान को दिया जाता है, जो भारत के पूर्व कप्तान की विरासत को बनाए रखने के लिए शुरू किया गया था.

विराट कोहली, रोहित शर्मा और आर अश्विन की रिटायरमेंट के बाद ये भारत की पहली टेस्ट सीरीज है. शुभमन गिल नए कप्तान हैं और इसी के साथ भारतीय क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है. इससे पहले भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हारा, न्यूजीलैंड ने भारत को भारत में ही टेस्ट सीरीज में हराया. अब देखना होगा कि इंग्लैंड में इस युवा टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक कुल 136 टेस्ट मैच हुए हैं. 35 बार भारत और 51 बार इंग्लैंड जीता है. दोनों के बीच 50 मैच ड्रा रहे हैं. भारत इंग्लैंड में 26 मैच जीता है और 36 हारा है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments