Sunday, July 26, 2026
HomeखेलInd Vs Zim 3rd T-20I: भारत की प्लेइंग XI में दो बड़े...

Ind Vs Zim 3rd T-20I: भारत की प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव, जानिए कौन-कौन हुआ बाहर, वैभव सूर्यवंशी…


भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरे टी-20I मुकाबले में भारत ने दो बदलाव किए हैं। शिवम दुबे और प्रिंस यादव बाहर हैं। इनकी जगह सूर्यांश शेडगे और अशोक शर्मा को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। वैभव सूर्यवंशी टीम का हिस्सा हैं।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा और आखिरी टी-20 मैच मैच आज हरारे में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के वक्त बताया कि उन्होंने अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं। बैटिंग ऑलराउंडर शिवम दुबे को तीसरे मुकाबले में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनके स्थान पर पंजाब किंग्स से आईपीएल खेलने वाले बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे प्लेइंग XI का हिस्सा रहेंगे। टीम इंडिया ने एक और बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव कप्तान अय्यर और टीम मैनेजमेंट को मजबूरन करना पड़ा है, क्योंकि दूसरे टी-20I मुकाबले में प्रिंस यादव को चोट लगी थी। जिसके कारण वे आज का मैच भी नहीं खेल पाएंगे। उनके स्थान पर तेज गेंदबाज अशोक शर्मा की वापसी हुई है।

आज के मैच में भारत की पूरी टीम का विवरण

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा होंगे। अभिषेक शर्मा से आज के मैच में रनों की उम्मीद होगी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने ईशान किशन आएंगे। वे भारतीय टीम की ओर से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे स्थान पर बैटिंग करेंगे। तिलक वर्मा नंबर पांच पर हैं। सूर्यांश शेडगे को नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने और कुछ ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा। रिंकू सिंह नंबर 7 पर बैटिंग करेंगे। रवि बिश्नोई को विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में रखा गया है। अशोक शर्मा, यश ठाकुर और मयंक यादव तेज गेंजबाजी यूनिट का हिस्सा हैं। भारत की पूरी प्लेइंग XI नीचे है।

आखिरी टी-20I मैच के लिए भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप- कप्तान), सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुजाराबानी।

भारत की क्लीन स्वीप करने पर निगाहें, अय्यर का असर

बता दें कि तीन मैचों की सीरीज को भारत ने पहले ही 2-0 से जीत लिया है। आज टीम इंडिया क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से बड़ी उम्मीदें हैं। ईशान किशन अच्छी लय में हैं। अभिषेक शर्मा के बल्ले से रन बनते लोग देखना चाहेंगे। श्रेयस अय्यर भी बड़े स्कोर नहीं कर पा रहे हैं। गेंदबाजी में मयंक यादव का कमाल देखना भी लोग पसंद करते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments