Saturday, April 11, 2026
Homeटेक्नोलॉजीiOS 26 की रिलीज टाइमलाइन हुई लीक, इन पुराने आईफोन मे मिलेगा...

iOS 26 की रिलीज टाइमलाइन हुई लीक, इन पुराने आईफोन मे मिलेगा नया अपडेट


Image Source : APPLE
आईओएस 26

iOS 26 की रिलीज टाइमलाइन के साथ-साथ सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट लीक हो गई है। एप्पल का यह लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम इस साल आयोजित WWDC 2025 में पेश किया गया था। एप्पल अपने इस मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के साथ ही पुराने आईफोन मॉडल्स के लिए भी रोल आउट कर देगा। iOS 18 के बाद कंपनी ने सीधे iOS 26 लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसमें ग्लास डिजाइन वाला यूजर इंटरफेस मिलेगा। साथ ही, इसमें स्पैम कॉल्स के लिए खास फीचर दिया गया है।

iOS 26 को 9 सितंबर 2025 को लॉन्च होने वाले iPhone 17 सीरीज के अलावा पुराने आईफोन के लिए भी रोल आउट किया जाएगा। iPhone 17 की सेल 19 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। iOS 26 को भी 19 सितंबर से पुराने iPhones के लिए रोल आउट किया जा सकता है। पिछले साल भी कंपनी ने iPhone 16 सीरीज के सेल शुरू होने के साथ ही iOS 18 को पुराने आईफोन के लिए रिलीज कर दिया था।

iOS 26 में क्या है खास?

एप्पल ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के डिजाइन में बड़ा अपग्रेड किया है, जो iOS 26 में देखने को मिलेगा। इसके बीटा वर्जन वाले यूजर्स iOS 26 के लिक्विड ग्लास डिजाइन को एक्सपीरियंस कर रहे हैं। यह डिजाइन VisionOS के ट्रांसलुसेंट इंटरफेस से इंस्पायर्ड है। डिजाइन के साथ-साथ मैन्यू, ऑप्शन, नोटिफिकेशन, कंट्रोल सेंटर समेत कई एप्पल के ऐप्स में आपको बदलावनजर आएगा। 

iOS 26 में लॉकस्क्रीन से लेकर होम विजेट तक में आपको नया डिजाइन एक्सपीरियंस करने को मिलेगा। इसके अलावा फोन के लॉक स्क्रीन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। लॉक स्क्रीन में वॉलपेपर जैसा डिजाइन ही देखने को मिलेगा। इसके अलावा आईफोन के ऐप आइकन भी ट्रांसलूसेंट दिखेंगे, जो यूजर्स को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस करा सकते हैं।

इन iPhones में मिलेगा iOS 26

iPhone 17 Series को iOS 26 के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपने पुराने आईफोन में भी लिक्विड ग्लास डिजाइन वाला मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम रोल आउट करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, A13 Bionic और इससे ऊपर के प्रोसेसर वाले आईफोन के लिए लेटेस्ट iOS 26 का अपडेट रिलीज किया जाएगा।

  1. iPhone 11
  2. iPhone 11 Pro
  3. iPhone 11 Pro Max
  4. iPhone SE 2
  5. iPhone 12
  6. iPhone 12 Mini
  7. iPhone 12 Pro
  8. iPhone 12 Pro Max
  9. iPhone 13
  10. iPhone 13 Mini
  11. iPhone 13 Pro
  12. iPhone 13 Pro Max
  13. iPhone 14
  14. iPhone 14 Plus
  15. iPhone 14 Pro
  16. iPhone 14 Pro
  17. iPhone 14 Pro Max
  18. iPhone 15
  19. iPhone 15 Plus
  20. iPhone 15 Pro
  21. iPhone 15 Pro Max
  22. iPhone 16
  23. iPhone 16 Plus
  24. iPhone 16 Pro
  25. iPhone 16 Pro Max
  26. iPhone 16e

यह भी पढ़ें –

भारत में यूजर्स सबसे ज्यादा खरीदते हैं iPhone का ये वाला मॉडल, नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments