Tuesday, May 26, 2026
Homeटेक्नोलॉजी7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा Oppo का ये...

7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा Oppo का ये सस्ता फोन


Oppo एक और सस्ता फोन लॉन्च करने जा रहा है। चीनी कंपनी का यह फोन 7000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस होगा। इस फोन को कंपनी चुनिंदा मार्केट में उतार सकती है। यह ओप्पो की A सीरीज का अगला फोन होगा, जिसमें मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी ने फोन का प्री-ऑर्डर शुरू कर दिया है। यूजर्स Oppo की आधिकारिक वेबसाइट से इस फोन को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

Oppo A6s Pro

ओप्पो का यह फोन Oppo A6s Pro के नाम से लॉन्च किया जाएगा। यह फोन 14 अप्रैल को चीनी बाजार में उतारा जाएगा। फोन को CNY 99 यानी लगभग 1,000 रुपये की कीमत में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इस फोन को Oppo China की आधिकारिक वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इस फोन को भारतीय समय के अनुसार दिन के 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

ये फीचर्स हुए कंफर्म

ओप्पो ने अपने इस फोन का पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें इसका डिजाइन रिवील हुआ है। Oppo A6s Pro के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। यह फोन 6.57 इंच के FHD+ OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। ओप्पो के इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही, फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स तक की होगी। इसमें MediaTek Helio G100 Max प्रोसेसर मिल सकता है।

Oppo A6s Pro में 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है, जिसे एक्सपेंड किया जा सकता है। यह एक IP69K रेटेड डिवाइस होगा, जो पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा।

इस फोन में 7000mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS पर काम करेगा। ओप्पो का यह फोन एक 4G डिवाइस है, जिसमें दो 4G सिम लगाए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – Samsung के फोल्डेबल फोन कब होंगे लॉन्च? आ गई डेट, कई फीचर्स भी हुए लीक





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments