Wednesday, May 27, 2026
HomeखेलIPL 2025 फाइनल से पहले PBKS के लिए श्रेयस अय्यर की मां...

IPL 2025 फाइनल से पहले PBKS के लिए श्रेयस अय्यर की मां और बहन ने भेजा स्पेशल मैसेज, देखे वीडियो


RCB vs PBKS Final: IPL 2025 की 2 सर्वश्रेष्ठ टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आज खिताबी भिड़ंत है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में कोई एक टीम अपनी पहली ट्रॉफी हासिल करेगी, तो किसी एक टीम को एक बार फिर निराशा हाथ लगेगी. श्रेयस अय्यर बतौर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतना चाहेंगे, जिन्होंने पिछले साल केकेआर को चैंपियन बनाया था. इस बड़े मुकाबले से पहले अय्यर की बहन और उनकी मां ने पूरी टीम के लिए एक स्पेशल मैसेज भेजा है.

पंजाब किंग्स इतिहास में दूसरी बार आईपीएल फाइनल खेल रही है. आरसीबी का ये चौथा फाइनल है. दोनों ही टीमें कभी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, लेकिन किसी एक टीम का खिताब जीतने का सपना आज पूरा हो जाएगा. श्रेयस अय्यर की बहन ने टीम के फैंस का भी शुक्रिया किया. 

पंजाब किंग्स के हर एक खिलाड़ी पर गर्व

अय्यर की बहन ने कहा, “पहले दिन से टीम को इतना प्यार देने और सपोर्ट करने के लिए सभी फैंस का शुक्रिया. फाइनल मैच के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं. हमें टीम के हर एक खिलाड़ी पर बहुत गर्व है. ये हमारा दिन है, बस मैदान में जाओ और ट्रॉफी जीतकर लाओ.” अय्यर की मां ने कहा, “सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं. बस जीतना है.”

पंजाब किंग्स के टॉप रन स्कोरर है अय्यर

श्रेयस अय्यर ने क्वालीफ़ायर-2 में भी मैच जिताऊ पारी खेली थी, उन्होंने मुंबई इंडियंस के सामने नाबाद 87 रन बनाए थे. वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे और पंजाब किंग्स के पहले बल्लेबाज हैं, उन्होंने 16 पारियों में 603 रन बनाए हैं. इसमें उनके बल्ले से आई 5 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. एक मैच में वो 97 पर नॉट आउट रहे थे, वो अपने शतक से मात्र 3 रन दूर रह गए थे.

आरसीबी बनाम पंजाब मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग

आईपीएल फाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार की वेबसाइट और ऐप पर होगी.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments