Saturday, April 11, 2026
Homeटेक्नोलॉजीIRCTC नहीं यहां से ऑनलाइन बुक होगी पूरी ट्रेन या कोच, जानें...

IRCTC नहीं यहां से ऑनलाइन बुक होगी पूरी ट्रेन या कोच, जानें तरीका


Image Source : UNSPLASH
पूरी ट्रेन कैसे ऑनलाइन करें बुक

शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आपको पूरी ट्रेन या कोच बुक करना है तो आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप से इसे बुक नहीं कर सकते हैं। इसके लिए खास वेबसाइट है, जिसके जरिए आप पूरी ट्रेन या फिर किसी ट्रेन का पूरा कोच आसानी से बुक कर सकते हैं। आम तौर पर शादियों के सीजन में एक शहर से दूसरे शहर में बारात ले जाने के लिए लोग इस सुविधा का लाभ लेते हैं। बस या रोड ट्रांसपोर्ट के मुकाबले ट्रेन का कोच बुक करने में फायदा होता है।

कहां से बुक करें पूरी ट्रेन या कोच?

भारतीय रेल की आधिकारिक ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ने पूरी ट्रेन या कोच बुक करने के लिए अलग से एक FTR यानी फुल टैरिफ रेट वेबसाइट (https://www.ftr.irctc.co.in/ftr/) लॉन्च की है।

  • इस वेबसाइट पर आपको सबसे पहले अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग-इन करना होगा। 
  • लॉग-इन करने के बाद आप दिए गए ट्रेनों की लिस्ट में अपने रूट की ट्रेन चेक करें।
  • फिर आप जिन शहरों के बीच ट्रेन या कोच बुक करना चाहते हैं उसका चुनाव करें।
  • इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा।
  • IRCTC की फुल टैरिफ रेट (FTR) वेबसाइट के अलावा आप नजदीकी रेलवे स्टेशन से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

पूरी ट्रेन या कोच बुक करने के लिए IRCTC FTR वेबसाइट पर हर जोन के सीमित ट्रेन लिस्ट किए गए हैं। आप किसी प्रीमियम ट्रेन जैसे कि राजधानी, दुरंतो, शताब्दी, वंदे भारत आदि के कोच या पूरी ट्रेन को यहां नहीं बुक कर पाएंगे। वेबसाइट पर आम तौर पर मेल/एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन लिस्ट किए गए हैं। आप दिए गए लिस्ट से ही ट्रेनों का चुनाव कर सकते हैं।

इसके अलावा फेस्टिवल और पीक सीजन के दौरान आप किसी भी ट्रेन की कोच या पूरी ट्रेन को बुक नहीं कर सकते हैं। IRCTC की वेबसाइट के मुताबिक, आप 13 अक्टूबर 2025 से लेकर 4 नवंबर 2025 और 25 फरवरी 2026 से लेकर 11 मार्च 2026 के बीच किसी भी ट्रेन या ट्रेन की कोच को बुक नहीं कर पाएंगी। दिवाली और होली की वजह से रेलवे ने इस दौरान ट्रेन की कोच या ट्रेन की बुकिंग प्रतिबंधित की है।

IRCTC FTR की वेबसाइट से आप ट्रेन चार्टर यानी पूरी ट्रेन और कोच चार्टर यानी पूरी कोच के साथ-साथ स्पेशल सलून चार्टर यानी सलून कोच बुक कर सकते हैं। आपको प्रति कोच के लिए 50,000 रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज देना होगा। इसके अलावा स्टॉपेज और दूरी के हिसाब से चार्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें –

Vivo और iQOO के फोन का पूरी तरह बदल जाएगा लुक, कंपनी ने की बड़ी घोषणा





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments