Sunday, May 3, 2026
Homeबिज़नेसIRCTC Tour: बेहद कम खर्च में घूमें लेह-लद्दाख की हसीन वादियां, मिलेंगी...

IRCTC Tour: बेहद कम खर्च में घूमें लेह-लद्दाख की हसीन वादियां, मिलेंगी ये सुविधाएं


Last Updated:

IRCTC Ladakh Tour Package: अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में लेह-लद्दाख के पहाड़ों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक किफायती एयर पैकेज लेकर आया है. आइए जानते हैं कि इस टूर पैकेज की शुरुआत कब से हो रही हैं और सफर के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

IRCTC लेकर आया लद्दाख का धमाकेदार टूर पैकेज (फाइल फोटो)

IRCTC Ladakh Tour Package: गर्मियों की दस्तक के साथ ही अगर आप भी पहाड़ों की ठंडी हवाओं में खो जाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने यात्रियों के लिए ‘इनक्रेडिबल लद्दाख विद आईआरसीटीसी’ नाम से एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह पैकेज विशेष रूप से चंडीगढ़ से यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए तैयार किया गया है.

यह टूर पैकेज 26 मई 2026 से शुरू होकर 2 जून 2026 तक चलेगा. 7 रातों और 8 दिनों की इस यात्रा में आपको लद्दाख की उन खूबसूरत वादियों का अनुभव मिलेगा, जो अक्सर लोगों की ‘बकेट लिस्ट’ में शामिल होती हैं. इस पैकेज में आपको लेह, शाम वैली, नुब्रा, तुरतुक, थांग जीरो पॉइंट और पैंगोंग लेक घूमने का मौका मिलेगा.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments