Last Updated:
आज ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. अगर आपने अभी तक रिटर्न फाइल नहीं किया है, तो अब देरी करना भारी पड़ सकता है. हम आपको ITR फाइलिंग से जुड़े हर जरूरी अपडेट, नए नियम, टैक्स विभाग के अहम ऐलान, एक्सपर्ट ट…और पढ़ें
आईटीआर भरने से पहले सभी जरूरी जानकारी के बारे में चेक कर लें.
आज टैक्सपेयर्स के लिए बेहद अहम दिन है, क्योंकि इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख आज यानी 31 जुलाई है. आईटीआर फाइल करते समय कई जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है. तय डेडलाइन के अंदर रिटर्न दाखिल करने से न सिर्फ लेट फीस और अन्य परेशानियों से बचा जा सकता है, बल्कि टैक्स रिफंड, लोन आवेदन और फाइनेंशियल रिकॉर्ड से जुड़े कई काम भी आसानी से पूरे होते हैं. अगर आपने अभी तक अपना आईटीआर फाइल नहीं किया है, तो अब ज्यादा देर करने से परेशानी हो सकती है.

