Tuesday, April 14, 2026
HomeफूडJamshedpur 'Chiken Chacha': बस एक टेबल और 4 घंटे की दुकानदारी, पोट...

Jamshedpur ‘Chiken Chacha’: बस एक टेबल और 4 घंटे की दुकानदारी, पोट कलेजी से रोजाना 4,000 तक कमाई


Last Updated:

Jamshedpur Famous Chiken & Pot Kaleji: जमशेदपुर के गणेश राव और उनके बेटे दीपक ने सिद्धघोड़ा इलाके में छोटी सी टेबल पर दुकान सजाकर स्वादिष्ट चिकन बेच रहे हैं. उनकी पोट कलेजी मशहूर काफी है और रोज़ ₹3000-₹4000 कमा…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • गणेश राव की दुकान पर रोज़ ₹3000-₹4000 की कमाई होती है
  • सिद्धघोड़ा इलाके में गणेश राव की पोट कलेजी मशहूर है
  • गणेश राव और दीपक की दुकान सिर्फ 4 घंटे चलती है
जमशेदपुर: ये कहते हैं ना कि अगर आप में हिम्मत हो और हुनर, तो कामयाबी कहीं नहीं जाती. यही कर दिखा है जमशेदपुर के गणेश राव ने. जो सिद्धघोड़ा इलाके में शाम 6 बजे के बाद बस एक छोटी सी टेबल पर दुकान सजाते है और चिकन प्रेमियों की भीड़ लग जाती है. इसकी दुकान का पोट कलेजी दूर-दूर तक मशहूर है. लोग इन्हें ‘चिकन चाचा’ के नाम से भी जानते हैं.

मां की बात ने बदला जीवन
गणेश राव अपने बेटे दीपक के साथ यह दुकान चला रहे हैं. वे पिछले 25 सालों से लोगों को अपने हाथ का ज़ायकेदार चिकन खिला रहे हैं. गणेश राव पहले किसी होटल में कारीगर थे. लेकिन जब उन्हें बार-बार छुट्टी नहीं मिलती थी और परिवार से दूर रहना पड़ता था, तो उन्होंने सोचा कि क्यों न अपना कुछ शुरू किया जाए. उनकी मां की एक बात ने उन्हें रास्ता दिखाया “जब खाना बनाना आता है, तो दूसरों के लिए क्यों काम करते हो? अपना कुछ करो, स्वाद के पीछे लोग खुद आएंगे.”

उन्होंने कहा कि सच में, आज यही हो रहा है! लोग दूर-दूर से मसालेदार चिकन और लज़ीज़ पोट कलेजी खाने आते हैं. इनकी सबसे बड़ी बात है देसी मसाले और घर जैसा स्वाद. और कीमत? वो भी इतनी कि कोई भी खा सके. सिर्फ ₹80 में 250 ग्राम चिकन मिलता है. रोज़ाना 10 से 12 किलो चिकन बेच डालते हैं और रविवार को तो 15 किलो तक बिक जाता है.

स्वाद के दीवाने हैं लोग
एक ग्राहक पप्पू बताते हैं, “मैं अक्सर अपने बेटे के लिए यहीं से चिकन ले जाता हूं, क्योंकि इतना स्वाद घर में भी नहीं बनता.” वहीं विक्रम कहते हैं, “बारिश के मौसम में इनकी पोट कलेजी के साथ गरम रोटी खाने का जो मज़ा है, वो किसी होटल में नहीं.”

गणेश राव और दीपक की ये कहानी सिर्फ खाने के स्वाद की नहीं, बल्कि हिम्मत, मेहनत और आत्मनिर्भरता की मिसाल है. बिना किसी बड़ी दुकान के, सिर्फ एक छोटी सी टेबल से ये लोग रोज़ ₹3000 से ₹4000 तक कमा लेते हैं. वो भी सिर्फ 4 घंटे में! ये दिखाता है कि अगर आप में कुछ करने का जज़्बा हो, तो छोटे से काम से भी बड़ी कामयाबी मिल सकती है.

homelifestyle

बस एक टेबल और 4 घंटे की दुकानदारी, पोट कलेजी से रोजाना 4,000 तक कमाई



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments